सवाई माधोपुर, 25 मार्च। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने जिले के समस्त बूचड़खाना संचालकों एवं मांस विक्रेताओं से अपील की है कि पावन पर्व रामनवमी एवं महावीर जयंती के अवसर पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पूर्ण रूप से बूचड़खाने बंद रखें।

सामाजिक समरसता और अहिंसा का संदेश

डॉ. राजीव गर्ग ने कहा कि "ये दोनों पर्व एकता, अहिंसा, भाईचारे एवं मानवता के प्रतीक हैं, जो समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं।" ऐसे में इन अवसरों पर बूचड़खाने बंद रखना न केवल कानून का पालन है, बल्कि सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा

डॉ. गर्ग ने समस्त बूचड़ घर दुकानदारों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर जिले में शांति, सौहार्द एवं पारस्परिक सम्मान की भावना को बनाए रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story