सवाई माधोपुर में हर वर्ष की भांति इस बार भी 8 फरवरी रविवार को सुबह 11:30 बजे श्री बारस भोग अरदास संकीर्तन परिवार के तत्वाधान में विशाल श्री श्याम निशान शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आज श्याम प्रेमी बड़ी धूमधाम से विशाल शोभायात्रा निकालेंगे।

शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण

  • समिति से जुड़े चंद्र मोहन शर्मा एवं पवन जिंदल ने बताया कि "शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भव्य श्याम बाबा का श्रृंगार एवं रथ होगा।"

शोभायात्रा का निर्धारित मार्ग

शोभा यात्रा से जुड़े रूपेश नामा और राजेश ने बताया की शोभा यात्रा का मार्ग:

  • पुरानी अनाज मंडी से प्रारंभ होकर पुरानी सब्जी मंडी
  • गीता भवन चौराहा, हाई सेकेंडरी स्कूल, पुलिस चौकी
  • मेन बाजार में प्रवेश, छित्तर चौराहा और हरसाई जी का कटला
  • अंत में श्याम मंदिर रामलीला मैदान पहुंचेगी

पीले चावल वितरण एवं आमंत्रण

सोनू गोयल ने बताया कि शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आज समिति द्वारा पूरे नगर में पीले चावल का वितरण कर शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया गया।

सभी श्याम प्रेमियों से निवेदन है कृपया अधिक से अधिक मात्रा में शोभायात्रा में शामिल हो धर्म लाभ प्राप्त करें।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story