सवाई माधोपुर: श्रीरामनवमी शोभायात्रा समिति का गठन, गिरीश शर्मा बने संयोजक
सवाई माधोपुर में 26 मार्च 2026 को निकलने वाली विशाल श्रीराम शोभायात्रा हेतु कार्यकारिणी घोषित, मूलसिंह राजावत को अध्यक्ष और गिरीश शर्मा को संयोजक बनाया गया।

सवाई माधोपुर के रेलवे स्टेशन स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित बैठक के दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी और सदस्य आगामी 26 मार्च की शोभायात्रा की तैयारी पर चर्चा करते हुए।
सवाई माधोपुर में हर वर्ष सनातन धर्म प्रेमी और सर्व हिन्दू समाज द्वारा श्री राम नवमी पर निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा को लेकर रविवार शाम 5 बजे रेलवे स्टेशन स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर बैठक का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता गोविंद प्रसाद शर्मा आलनपुर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से संयोजक गिरीश शर्मा, सहसंयोजक अशोक बैंडवाल और रामपाल बालोत एवं अध्यक्ष मूलसिंह राजावत को मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी का विस्तार और कार्य विभाजन
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी समिति में विस्तार करते हुए सभी सदस्यों को उनके कार्य का विभाजन किया। इसमें संरक्षक लालचंद गौतम, मोहनलाल कौशिक, राजेश गोयल चक्की, हिमांशु गौतम प्रधान सेवक रणथंबोर मंदिर ट्रस्ट और रितेश भारद्वाज को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष केशव गौतम, कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजावत, सहकोषाध्यक्ष हरिशंकर सुवालका, मीडिया प्रभारी श्री राम शर्मा एवं गणेश गौतम, शोभायात्रा अनुशासन समिति जितेंद्र उर्फ जीतू सिंधी, मंत्री शुभम भारद्वाज, प्रचार प्रभारी मुकेश योगी, पवन सैनी, सीताराम शुक्ला और सीताराम शुक्ला को मनोनीत किया गया है।
26 मार्च को आयोजित होगी विशाल शोभायात्रा
गौरतलब है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 मार्च 2026 को श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर विशाल श्रीराम शौभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और यात्रा की भव्यता पर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्य
इस महत्वपूर्ण बैठक में मोहन लाल कौशिक, लालचंद गौतम, शिव सेना हिन्दुस्तान के प्रदेश प्रभारी जीतू सिंधी, विजेंद्र सिंह, रामपाल बालोत, अशोक बेडवाल, गिरीश शर्मा, मूल सिंह नाथावत, श्रीराम शर्मा, मुकेश योगी, बबलू सुवालका, केशव मोरपा, रितेश भारद्वाज और शुभम आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
