सवाई माधोपुर। जिले में मंगलवार को शक्ति दिवस आयोजित किया गया। जिसमे बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की अनिमिया की स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन की जांच के साथ अनिमिया का उपचार किया गया और आयरन की टेबलेट्स का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव, पोषणयुक्त आहार लेने व विभागीय योजनाओं कि जानकारी दे कर किया जागरूक किया गया।

एनीमिया मुक्त राजस्थान की ओर कदम

सीएमएचओ डॉक्टर अनिल जेमिनी ने बताया कि शक्ति दिवस में बच्चों, महिलाओं व किशोरियों में अनिमिया की दर कम करने के लिए उनकी अनिमिया की स्क्रीनिंग व उपचार किया जाता है। इसमे बच्चों, किशोरी बालिकाओं, विवाहित महिलाओं, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं में अनिमिया मुक्ति के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने बताया कि "राजस्थान को अनिमिया मुक्त करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों के साथ मिलकर माह के प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।" चिकित्सा संस्थानों, आंगनवाड़ी व स्कूलों मे ये खुराक दी जाती है।

किलकारी कॉल के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता

शक्ति दिवस के दौरान लाभार्थी से किलकारी कॉल के बारे में चर्चा की गयी। इसके द्वारा लाभार्थी महिलाओं को हर सप्ताह कॉल कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी एवं जागरुकता प्रदान करता है जैसे एनीमिया से बचाव ,परिवार नियोजन की जानकारी टीकाकरण के लिए प्रेरित करना एवं मातृ स्वास्थ्य के बारे में जागरुक करना। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करना है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story