सवाई माधोपुर: सेवा सेतु अभियान के तहत 22 सितंबर को लगेंगे विशेष शिविर
ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं से जोड़ने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे।

सवाई माधोपुर, 21 सितंबर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार, 22 सितंबर को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया ने बताया कि 22 सितंबर को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत दोंदरी, लोदीपुरा, करमोदा, सूरवाल, छारोदा, मैनपुरा, गोगोर, दोबड़ा कलां एवं मखौली, मलारना डूंगर की कुण्डली नदी, चकबिलोली, गम्भीरा, खिरनी एवं जोलन्दा, खण्डार की छाण, अल्लापुर, बहरावण्ड़ा खुर्द, दौलतपुरा, पाली एवं खण्डेवला, चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा, रवाजंना, बलरिया, भैडोली एवं डिडायच, गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत बूचौलाई, नारायणपुर, हीरापुर, मीनापाड़ा, तलावड़ा, खेड़ाबाढ़ रामगढ़, कुनकटा कलां, बामन बड़ौदा एवं बाढ़कलां, बौंली की ग्राम पंचायत कोड्याई, गोतोड़, गालद कला, झनून एवं लाखनपुर तथा बामनवास की ग्राम पंचायत बिछोछ, बिचपुरी, बिन्जारी, चांदनहोली, डाबर, डूंगरपट्टी, डूंगरवाड़ा एवं सुमेल के शिविर संबंधित पंचायत समिति सभागार में आयोजित होंगे।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने संबंधित ग्राम पंचायत के लिए निर्धारित शिविर स्थल पर पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं। शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं एवं आवेदनों का निस्तारण करेंगे। इन शिविरों के माध्यम से पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और आवश्यक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ उनके आवेदनों एवं समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
