सवाई माधोपुर, 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे “सेवा पखवाड़ा” के तहत पीलूखेड़ा गांव में सामाजिक सरोकारों से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीलूखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भगत सिंह युवा मंडल के सदस्यों और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर की विशेष साफ-सफाई की।

कार्यक्रम “मेरा युवा भारत” के स्वयंसेवक एवं युवा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र कुमार मीना के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान युवाओं, विद्यार्थियों और अतिथियों ने देश को स्वच्छ रखने के लिए “स्वच्छता शपथ” ली। सभी ने अपने आसपास के क्षेत्र को हमेशा साफ-सुथरा रखने तथा युवाओं और समाज को सही दिशा देने के उद्देश्य से जीवन में नशा नहीं करने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुरजोर प्रयास करने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सभी युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम के बारे में भी अवगत कराया गया तथा क्विज दिलाई गई। विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने का दृढ़ संकल्प दोहराया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति ही देश के विकास की असली धुरी है।

इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीलूखेड़ा परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक “विकसित भारत” के सपने को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने का संकल्प भी दोहराया गया।

कार्यक्रम के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें निशु मीणा ने प्रथम और मीनाक्षी मीणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य पदमा और अध्यापक गिरधारी लाल शर्मा, राजपाल मीना सहित युवा मंडल सदस्य विकास मीना, विशाल प्रजापत सहित अनेक युवा मौजूद रहे। श्रमदान, स्वच्छता शपथ, नशामुक्ति संकल्प, पौधरोपण और चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से सेवा पखवाड़े के तहत युवाओं की सहभागिता सामने आई।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story