सवाई माधोपुर, 7 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सवाई माधोपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। इन्द्रा मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल और दीप ज्योति लेकर जिला कलेक्ट्रेट, ज्योति नर्सिंग होम होते हुए हम्मीर ब्रिज तक पैदल यात्रा की। यात्रा के दौरान सेवा, संकल्प और सुशासन का संदेश दिया गया।

भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि इन्द्रा मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयपुर सांसद मंजू शर्मा रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री नारायण मीणा, पंचायत चुनाव जिला प्रभारी मदन प्रजापत, पंचायत चुनाव जिला संयोजक सुरेश जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, बजरंगलाल जाट एवं डॉ. भरतलाल मथुरिया, सभापति मेवा चौधरी, उपसभापति माया गोयल, कार्यक्रम संयोजक बलवीर सिंह राजावत और सहसंयोजक हरफूल मरमट उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन सुना। संबोधन के दौरान सेवा, समर्पण और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद उपस्थित पदाधिकारियों ने दीप ज्योति और मशाल जलाकर मोदी सरकार के 25 वर्ष की सेवा, संकल्प और सुशासन का संदेश दिया।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता मशाल और दीप ज्योति लेकर सामूहिक रूप से इन्द्रा मैदान से पैदल रवाना हुए। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ जिला कलेक्ट्रेट, ज्योति नर्सिंग होम होते हुए हम्मीर ब्रिज पहुंची। यहां नवनिर्मित विकसित भारत संकल्प सेवा चौक पर मशाल और दीप ज्योति रखी गई। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधिगण, नवनिर्वाचित पार्षद, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी तथा बूथ और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल और दीप ज्योति के माध्यम से सेवा, संकल्प और सुशासन का संदेश आगे बढ़ाया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story