सवाई माधोपुर में 23 सितंबर को लगेंगे सेवा सेतु शिविर, मिलेंगे ये फायदे
विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत ग्रामीणों को एक ही स्थान पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगेंगे।

सवाई माधोपुर, 21 सितंबर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए बुधवार, 23 सितम्बर को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया ने बताया कि 23 सितम्बर को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत गम्भीरा, घमूण कला, इटावा, रामड़ी, जीनापुर, बोरिफ, सवाईगंज, पचीपल्या एवं आटूनकला, मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत मलारना डूंगर, मकसूदनपुरा, मलारना चौड़, करेल एवं भूखा, खण्डार की ग्राम पंचायत मेई कला, गण्डावर, गोठड़ा, अनियाला, नायपुर, खिदरपुर जादौन एवं तलावड़ा, चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत बिन्जारी, आदलवाड़ा कला, भगवतगढ़ एवं जौला, बौंली की ग्राम पंचायत कोलाड़ा, बांस टोरड़ा, थडोली, जस्टाना एवं मोरण तथा बामनवास की ग्राम पंचायत गण्डाल, घुडला, गोठ, गुर्जर बड़ौदा, जाहिरा, जीवद, ककराला एवं टूण्डिला के शिविर संबंधित पंचायत समिति सभागार में आयोजित होंगे।
इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शिविरों में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं और आवेदनों का निस्तारण करेंगे।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने संबंधित ग्राम पंचायत के लिए निर्धारित शिविर स्थल पर पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं। सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित होने वाले ये शिविर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं और आवश्यक सरकारी सेवाओं से जोड़ने के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
