राज्य सरकार के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में 7 से 16 अक्टूबर तक “सेवा सेतु अभियान-2026” के तहत सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों से जुड़े विभिन्न विकास, सफाई, निर्माण, पंजीकरण और प्रशासनिक कार्यों का यथासंभव मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

सेवा पखवाड़े के शिविर कार्यालय अग्निमशन केन्द्र नगर परिषद सवाई माधोपुर में प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने शिविरों के सफल आयोजन के लिए राजस्व अधिकारी बृजेश मीना 9950891416 को नोडल अधिकारी तथा सहायक राजस्व निरीक्षक रीतु शर्मा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

शिविर के दौरान नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट निपेयर, नई लाईट लगाने, टूटे फेरोकवर-क्रोस, ब्लैक स्पॉट सही करने और पेचवर्क कार्य से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक पार्को और शौचालयों की साफ-सफाई तथा सीवरेज कनेक्शन मरम्मत के कार्य भी किए जाएंगे।

नगर परिषद कार्यालयों की लंबित पत्रावलियों के निस्तारण के साथ विभिन्न प्रकार के पट्टे, भू-उपयोग परिवर्तन, नामान्तरण, भवन निर्माण स्वीकृति, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेण्डर रजिस्ट्रेशन, उपविभाजन-एकीकरण और लीज मुक्त प्रमाण-पत्र से संबंधित कार्य भी शिविरों में किए जाएंगे।

इसके अलावा जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन संबंधी कार्य तथा एसबीएम 2.0 के तहत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए आवेदन सहित अन्य कार्यों का भी यथासंभव मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

7 से 16 अक्टूबर तक चलने वाला यह सेवा पखवाड़ा नगर परिषद क्षेत्र में नागरिकों से जुड़े विभिन्न कार्यों को शिविर स्तर पर निस्तारित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story