सेवा सेतु अभियान में देवराज सिंह को मिली राहत, उप-विभाजन पत्र मिलते ही चेहरे पर आई खुशी
सवाई माधोपुर नगर परिषद में सेवा सेतु अभियान के पहले दिन आचार संहिता के कारण लंबित उप-विभाजन और एकीकरण पत्र लाभार्थी को सौंपा गया।

सवाई माधोपुर नगर परिषद में सेवा सेतु अभियान-2026 के पहले दिन नगर परिषद सभापति मेवा चौधरी द्वारा आदर्श नगर निवासी देवराज सिंह को उप-विभाजन एवं एकीकरण पत्र प्रदान किया गया।
सवाई माधोपुर नगर परिषद में ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ के पहले दिन लंबित प्रकरणों के निस्तारण से आमजन को राहत मिली। राज्य सरकार के निर्देश पर 7 से 16 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को आदर्श नगर कॉलोनी निवासी देवराज सिंह को उप-विभाजन एवं एकीकरण पत्र सौंपा गया। पत्र हाथ में आते ही देवराज सिंह के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
नगर परिषद सभापति मेवा चौधरी एवं आयुक्त दलीप पूनिया ने अभियान के पहले दिन देवराज सिंह को उप-विभाजन एवं एकीकरण पत्र प्रदान किया। देवराज सिंह ने बताया कि उन्होंने अगस्त माह में आयोजित शहरी सेवा अभियान के दौरान उप-विभाजन के लिए आवेदन किया था, लेकिन आचार संहिता लागू होने के कारण उन्हें पत्र प्राप्त नहीं हो सका था।
‘सेवा सेतु अभियान-2026’ के पहले दिन उनके लंबित प्रकरण का निस्तारण करते हुए उन्हें उप-विभाजन एवं एकीकरण पत्र सौंपा गया। लंबे समय से लंबित प्रकरण के निस्तारण के बाद देवराज सिंह ने खुशी जताई और राज्य सरकार के इस अभियान की सराहना की।
देवराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। अभियान के पहले ही दिन लंबित प्रकरण का निस्तारण होने से उन्हें उप-विभाजन एवं एकीकरण पत्र प्राप्त हुआ।
फोटो कैप्शन:- 7 पीआरओ 13 सेवा सेतु अभियान के पहले दिन लाभार्थी देवराज सिंह को उप-विभाजन एवं एकीकरण पत्र सौंपती नगर परिषद सभापति मेवा चौधरी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
