सवाई माधोपुर जिले में विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत 26 से 28 सितंबर, 2026 तक गिरदावर सर्किलों पर सेवा सेतु अभियान शिविर आयोजित किए जाएंगे। पंचायतीराज विभाग के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इन शिविरों में आमजन को 22 विभागों की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिलेगा। सभी शिविर प्रातः 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होंगे।

जिला कलक्टर काना राम ने सेवा सेतु अभियान के सफल संचालन के लिए आदेश जारी कर संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को शिविर प्रभारी और तहसीलदारों को सहायक शिविर प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु अभियान शिविरों का उद्देश्य विभिन्न विभागों की सेवाओं को आमजन के निकट पहुंचाकर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाना और लंबित प्रकरणों के निस्तारण में सुविधा प्रदान करना है।

काना राम के आदेशानुसार गिरदावर सर्किल मुख्यालय सवाई माधोपुर में 26 सितम्बर को ठींगला सवाई माधोपुर गिरदावर सर्किल के आटूनकलां, पचीपल्या, करमोदा, दोंदरी, खटूपुरा, हिम्मतपुरा, जीनापुर, रामड़ी एवं गम्भीरा ग्राम पंचायत के शिविर पंचायत समिति सभागार सवाई माधोपुर में आयोजित होंगे। कुस्तला में कुस्तला, डेकवा, मुई एवं जुवाड़ तथा रवाजना चौड़ में रवाजना डूंगर, पांचोलास, खिजूरी, रवांजना चौड़ के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में लगाए जाएंगे।

गिरदावर सर्किल मुख्यालय खण्डार में 26 सितम्बर को बालेर गिरदावर सर्किल के कुरेड़ी, बालेर एवं बिचपुरी गुजरान तथा बहरावंडा कला में क्यारदा कला, कोसरा-छारेटातोड एवं बहरावण्डा कलां और सींगोरकलां में अक्षयगढ़, सींगोरकलां, रोडावद ग्राम पंचायत के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित होंगे। खण्डार में कस्बा खण्डार, बरनावदा एवं अनियाला के शिविर पंचायत समिति सभागार खण्डार में लगाए जाएंगे।

गिरदावर सर्किल मुख्यालय चौथ का बरवाड़ा में 26 सितम्बर को आदलवाड़ा कला गिरदावर सर्किल के आदलवाड़ा कला, बिनजारी एवं जौंला तथा भगवतगढ़ में भगवतगढ़, झोंपड़ा एवं भैडोला के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित होंगे।

गिरदावर सर्किल मुख्यालय बौंली में 26 सितम्बर को जस्टाना गिरदावर सर्किल के जस्टाना एवं गालदकलां तथा मामडोली गिरदावर सर्किल के मामडोली, कोड्याई एवं झनून ग्राम पंचायतों के शिविर भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित किए जाएंगे।

गिरदावर सर्किल मुख्यालय मित्रपुरा में 26 सितम्बर को दतुली गिरदावर सर्किल के दतुली, उदगांव, पीपलदा एवं गोतोड़ ग्राम पंचायतों के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित होंगे।

गिरदावर सर्किल मुख्यालय गंगापुर सिटी में 26 सितम्बर को गंगापुर सिटी सर्किल के नगर परिषद गंगापुर सिटी, चूली, छावा, टोकसी एवं महुकलां के शिविरों का आयोजन पंचायत समिति गंगापुर सिटी में किया जाएगा।

गिरदावर सर्किल मुख्यालय बामनवास में 26 सितम्बर को लिवाली गिरदावर सर्किल के लिवाली, कोहली प्रेमपुरा, घुडला तथा अमावरा सर्किल के अमावरा, डूंगरपट्टी, डूंगरवाड़ा के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित होंगे। बामनवास पट्टी कलां सर्किल में बामनवास और बामनवास पट्टी खुर्द सर्किल में बामनवास ग्राम पंचायत के शिविर पंचायत समिति परिसर बामनवास में आयोजित किए जाएंगे।

गिरदावर सर्किल मुख्यालय वजीरपुर में 26 सितम्बर को उदेईखुर्द सर्किल के उदेईखुर्द, जीवली, महानंदपुरम ड्योढ़ा तथा पीलौदा सर्किल के पीलौदा, बगलाई, शिवाला के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित किए जाएंगे।

गिरदावर सर्किल मुख्यालय मलारना डूंगर में 26 सितम्बर को चकबिलाली सर्किल के मकसूदनपुरा, चकबिलोली, सांकड़ा, पीलवा नदी, ऐबरा एवं श्यामौली तथा भाड़ौती सर्किल के भाड़ौती, कहार उर्फ बड़ागांव, खिरनी, जोलन्दा एवं चांदनहोली ग्राम पंचायत के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में होंगे।

गिरदावर सर्किल मुख्यालय तलावड़ा में 26 सितम्बर को तलावड़ा सर्किल के तलावड़ा, हीरापुर, खेड़ाबाढ़रामगढ़, नारायणपुर टटवाड़ा ग्राम पंचायत के शिविर संबंधित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, वन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, ऊर्जा, कृषि, आयोजना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, श्रम, आपदा प्रबंधन एवं सहायता, जल संसाधन, परिवहन, सहकारिता, शिक्षा, आयुष, सैनिक कल्याण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग आदि 22 विभागों की सेवाओं का लाभ आमजन को मिलेगा।

सेवा सेतु अभियान शिविरों में इन विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं एवं प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करेंगे। पात्र व्यक्तियों को संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन, दस्तावेजी प्रक्रिया एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आमजन से निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्या या प्रकरण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने और उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की अपील की है। 26 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाले ये शिविर विभिन्न विभागों की सेवाओं और योजनाओं को आमजन के निकट पहुंचाने के साथ लंबित प्रकरणों के मौके पर निस्तारण का माध्यम बनेंगे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story