सवाई माधोपुर में सेवा पखवाड़ा के तहत सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए रहिथा खुर्द के श्री देव युवा मंडल ने ठिंगला स्थित राजकीय देवनारायण कन्या छात्रावास में श्रमदान कर स्वच्छता और नशा मुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में युवा मंडल के सदस्यों और छात्रावास की बालिकाओं ने मिलकर परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता और नशा मुक्ति को लेकर सामूहिक संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे “सेवा पखवाड़ा” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व “मेरा युवा भारत” के स्वयंसेवक एवं युवा मंडल अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री देव युवा मंडल के सदस्यों और छात्रावास की बालिकाओं ने देवनारायण बालिका छात्रावास परिसर में श्रमदान किया। इसके साथ ही परिसर की विशेष साफ-सफाई की गई। उपस्थित युवाओं, विद्यार्थियों और अतिथियों ने देश को स्वच्छ रखने के लिए “स्वच्छता शपथ” ली। सभी ने अपने आसपास के क्षेत्र को हमेशा साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में युवाओं और समाज को सही दिशा देने के उद्देश्य से जीवन में नशा न करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पुरजोर प्रयास करने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया। इसके अलावा सभी युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई और क्विज कराई गई। युवाओं ने विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति ही देश के विकास की असली धुरी है।

इस अवसर पर छात्रावास परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक “विकसित भारत” के सपने को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें अनिता मीना ने प्रथम, राधिका मीना ने द्वितीय और बरसाना मीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में छात्रावास की अधीक्षक भावना शर्मा, युवा मंडल सदस्य मुकुट, दिनेश, दिलीप गुर्जर, मनोज महावर सहित अनेक युवा मौजूद रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story