राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सवाई माधोपुर जिले के विभिन्न वार्डों और ग्राम पंचायतों में 15 जुलाई तक शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी आमजन की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान कर रहे हैं।

जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि 15 जुलाई को नगर परिषद सवाई माधोपुर में वार्ड 55 से 60, नगर परिषद गंगापुर सिटी में वार्ड 1 से 60 के फॉलोअप शिविर, नगर पालिका वजीरपुर में वार्ड 25, नगर पालिका बामनवास में वार्ड 20 तथा नगर पालिका खण्डार में वार्ड 1 से 25 के नागरिकों के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी दिन ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न ग्राम पंचायतों में सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इसके तहत तहसील सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत कुश्तला एवं फलौदी, बामनवास की डूंगरपट्टी, बौंली की जस्टाना, मलारना डूंगर की फलसावटा एवं मलारना डूंगर, खण्डार की अनियाला तथा चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा के भारत निर्माण सेवा केन्द्र में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे।

जिला कलक्टर काना राम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सेवा शिविरों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को योजनाओं का लाभ और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल सके।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story