सवाई माधोपुर में साधुमार्गी जैन संघ की अनूठी पहल, 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान
सवाई माधोपुर में साधुमार्गी जैन संघ ने “बुजुर्गों का सम्मान - जीवन का उत्थान” अभियान के तहत 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान कर नई पहल शुरू की।

तस्वीर में सवाई माधोपुर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान पोरवाल समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित करते हुए सदस्य नजर आ रहे हैं।
सवाई माधोपुर में श्री साधुमार्गी जैन संघ शाखा शहर सवाई माधोपुर की ओर से “बुजुर्गों का सम्मान - जीवन का उत्थान” संकल्प के तहत पोरवाल समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों के सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के बुजुर्गों के प्रति आदर, श्रद्धा और स्नेह की भावना को बढ़ावा देना तथा उनके अनुभवों एवं मार्गदर्शन का सम्मान करना है।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में समाज के वरिष्ठजनों श्री माणक चंद्र जी जैन (श्यामपुरा वाले), श्री केसर लाल जी जैन (नाहारा वाले), श्री लड्डू लाल जी जैन (बाबई वाले), श्री बाबूलाल जी जैन (कसेरा) एवं श्री कपूर चंद्र जी जैन (पटेल) का सम्मान किया गया। इस दौरान उनका अभिनंदन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
सम्मान समारोह के अवसर पर समाज के वीरपिता माणकचंद जी जैन, बाबूलाल जी भंडारी, ओमप्रकाश चोपड़ा, संदीप जी दलाल एवं अल्पेश जैन सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
समाज के ओमप्रकाश चोपड़ा ने बताया कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं और उनके अनुभव तथा संस्कार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ यह सम्मान कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नगर परिषद क्षेत्र सवाई माधोपुर के सभी वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। यह पहल समाज में वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और उनके अनुभवों के महत्व को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
