सवाई माधोपुर: स्वरोजगार ऋण के लिए जिला परिषद में होंगे साक्षात्कार
अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के आवेदकों के साक्षात्कार 28 से 30 जनवरी तक जिला परिषद सभागार में आयोजित किए जाएंगे।
सवाई माधोपुर, 27 जनवरी। कार्यालय परियोजना प्रबन्धक, राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड सवाई माधोपुर द्वारा जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मी, अन्य पिछडा वर्ग और दिव्यांग वर्ग के व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए रियायती दर पर ऋण उपलब्ध करवाए जाने है।
साक्षात्कार का कार्यक्रम और समय
परियोजना प्रबन्धक मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि इस सम्बन्ध में जिला स्तरीय संवीक्षा समिति के समक्ष आशार्थियों का साक्षात्कार जिला परिषद सभागार में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक निम्नानुसार होंगे:
- 28 जनवरी: अनुसूचित जाति वर्ग
- 29 जनवरी: अनुसूचित जनजाति वर्ग
- 30 जनवरी: अन्य पिछडा वर्ग, सफाई कर्मी वर्ग व दिव्यांगजन वर्ग
आवश्यक दस्तावेज और निर्देश
मनोज कुमार गहलोत के अनुसार:
"आवेदक एक फाईल बनाए जिसमें ऑनलाईन आवेदन पत्र की प्रति, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, ड्राईविंग लाइसेन्स आदि संलग्न हो। इसके अतिरिक्त मूल दस्तावेज भी साथ लेकर आवें।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
