सवाई माधोपुर: सीता माता मेले की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक संपन्न
23 से 26 तारीख तक आयोजित होने वाले मेले में रामायण पाठ, कन्हैया दंगल और विशाल भंडारे समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

सीता माता जानकी मैया के प्रतिवर्ष लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर सीता माता विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के आयोजन से जुड़े कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
नीमली खुर्द/सवाई माधोपुर। अरावली पर्वतमाला में विराजमान श्री सीता माता जानकी मैया के प्रतिवर्ष लगने वाले मेले को लेकर सीता माता विकास समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत जीनापुर के ईश्वर तुल्य बड़े बुजुर्ग, सीता माता विकास समिति के अध्यक्ष भैरूलाल मीणा, ग्राम पंचायत जीनापुर के सरपंच राजेश मीणा सहित बड़ी संख्या में गांव वाले उपस्थित रहे।
मेले के कार्यक्रम के तहत 23 तारीख को सुबह रामायण का पूजन शुरू होगा। 24 तारीख को रामायण का समापन रहेगा। इसी दिन सुबह 09:00 बजे झंडा पूजन होगा। शाम को वीरेंद्र सिंह धाभाई एडवोकेट की तरफ से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
25 तारीख को दिन में ग्राम पंचायत जीनापुर के सरपंच राजेश मीणा की तरफ से पद कन्हैया दंगल का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम को शंकर लाल जी मीणा मथुरापुर वालों वाले की तरफ से भजन संध्या का आयोजन होगा।
26 तारीख को माता रानी के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सुबह 12:00 बजे से शाम तक भंडारा चलेगा, इसके बाद भंडारा समापन के साथ मेले का भी समापन रहेगा।
मेले के आयोजन से संबंधित यह जानकारी सीता माता विकास समिति के मीडिया प्रभारी मुकेश मीना नीमली द्वारा प्राप्त हुई। बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार 23 से 26 तारीख तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ मेले का आयोजन किया जाएगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
