सवाई माधोपुर ने राजस्थान स्तरीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राजस्थान में द्वितीय स्थान हासिल किया। जयपुर के खंडेलवाल भवन में 26 से 27 सितंबर तक आयोजित 12वीं राजस्थान स्तरीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में सवाई माधोपुर की टीम ने 8 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर द्वितीय स्थान की ट्रॉफी अपने नाम की।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सवाई माधोपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि में सवाई माधोपुर स्थित हंसू स्पोर्ट्स एकेडमी और गंगापुर सिटी के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सवाई माधोपुर का परचम लहराया।

सवाई माधोपुर की इस उपलब्धि पर राजस्थान ग्रैपलिंग एसोसिएशन के सचिव प्रदीप वर्मा, अध्यक्ष संजय सिंह शेखावत एवं भारतीय ग्रैपलिंग संघ के उपाध्यक्ष महेश कायत ने सवाई माधोपुर के सचिव हंसराज मीणा तथा सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 8 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य पदकों के साथ हासिल किया गया द्वितीय स्थान जिले के खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रदर्शन को रेखांकित करता है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story