सवाई माधोपुर जिले के बामनवास तहसील स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिवाली में वरिष्ठ अध्यापिका (हिन्दी) सरस्वती मीना के विरूद्ध प्राप्त गंभीर शिकायतों के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहीं, व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक वंदना शर्मा को सेवा प्रदाता कंपनी के लिए कार्यमुक्त किया गया है।

सँयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा भरतपुर दलवीरसिंह ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक सवाई माधोपुर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ अध्यापिका सरस्वती मीना के खिलाफ प्राप्त शिकायतों को देखते हुए विभागीय जांच प्रारंम्भ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान सिविल सेवाऐं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वरिष्ठ अध्यापिका सरस्वती मीना को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

निलम्बन काल में सरस्वती मीना का मुख्यालय कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजाखेडा, जिला धौलपुर रहेगा। इस अवधि में उन्हें निर्वाह भत्ता नियमानुसार देय होगा।

प्रशासनिक कार्रवाई के तहत व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक वंदना शर्मा को भी सेवा प्रदाता कंपनी के लिए कार्यमुक्त किया गया है। विद्यालय से जुड़े मामले में विभागीय स्तर पर आगे की जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story