राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेरदा सवाई माधोपुर में कक्षा आठवीं के छात्रों के विदाई समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता
  • अध्यक्षता: श्री राजेश जी पहाड़िया (पार्षद एवं समाज सेवी)
  • मुख्य अतिथि: विनोद मोड (केंद्राधीक्षक)
  • विशिष्ट अतिथि: राजेश शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार, ब्यूरो चीफ देश की धरती)
कार्यक्रम का शुभारंभ एवं स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के छाया चित्रों पर दीप प्रज्वलन कर किया, उसके पश्चात संस्था प्रधान कैलाश सिसोदिया ने आए हुए अतिथियों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला पहनाकर स्वागत किया।





अतिथियों का उद्बोधन और प्रेरणादायक संदेश

संस्था प्रधान ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राजेश पहाड़िया पार्षद एवं समाजसेवी ने बच्चों को परीक्षा के बारे में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी देकर उत्साहित किया।

विशिष्ट अतिथि आदरणीय राजेश जी शर्मा ने प्रत्येक बच्चों को पैन बांटकर कलम की ताकत के बारे में बच्चों को समझाया कि - "तुम जो चाहो इस कलम से अपना भाग्य लिख सकते हो यह कलम तुम्हारे भविष्य का निर्माण करने के लिए ही बनी है, इसलिए सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करें।"

उपहार वितरण एवं सामाजिक संदेश

संस्था प्रधान कैलाश सिसोदिया ने सुनीता गुर्जर, अल्फीजा, आलीदा, आरती, प्रिया सैनी, लक्ष्मी, अंजली, खुशी बालिकाओं को एक-एक जोड़ी कपड़े भेंट कर 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया।

  • कक्षा 8 के छात्रों को बालमुकुंद बैरवा व सत्यवीर छात्रअध्यापक की ओर से टी कप सेट भेंट किए गए।
  • ममता मीना अध्यापिका की ओर से कक्षा 5 व 8वीं के छात्रों को ड्राइंग बॉक्स किट वितरित की गई।
  • शारीरिक शिक्षिका सरिता मीना जी ने बच्चों को पेन और पेंसिल वितरित किए।
उपस्थिति एवं समापन

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों एवं कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी अतिथियों को अल्पाहार करवाया गया।

इस कार्यक्रम में पत्रकार मुकेश जैन, नरेन्द्र शर्मा, नईम खान, रोहित शर्मा, बंटी शुक्ला, बालमुकुंद बैरवा, सतवीर, अनुराधा, सत्यवीर सिंह, कुलदीप, मनोज शर्मा, ममता मीना, सरिता मीना, रसाल मीना, विमल पांडे और पियूष शर्मा उपस्थित थे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story