पंचायतीराज चुनाव 2026: सवाई माधोपुर में सरपंच पदों की आरक्षण लॉटरी पूरी, जानें पंचायतवार स्थिति
सवाई माधोपुर में पंचायतीराज चुनाव 2026 के लिए सरपंच पदों की आरक्षण लॉटरी पूरी, 8 पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतवार स्थिति जारी।

तस्वीर में सवाई माधोपुर में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में अधिकारी और एक बच्ची।
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले में सरपंच पदों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया के बीच सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बौंली और खण्डार पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतवार आरक्षण की स्थिति निर्धारित कर दी गई है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 एवं राजस्थान पंचायतीराज निर्वाचन नियम, 1994 में निहित प्रावधानों के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग के लिए आरक्षण तय किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि जिले की पंचायत समितियों सवाई माधोपुर, बौंली, गंगापुर सिटी, चौथ का बरवाड़ा, बामनवास, वजीरपुर, खण्डार एवं मलारना डूंगर में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जा रही है। अन्य पंचायत समितियों की आरक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त होते ही उसे भी संकलित कर जारी किया जाएगा।
पंचायत समिति सवाई माधोपुर में कुल 41 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। बोरीफ-सवाईगंज, लोदीपुरा एवं लोरवाड़ा सहित 3 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए, जबकि सिनोली एवं पढ़़ाना सहित 2 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
अनुसूचित जनजाति वर्ग में आटूनकला, बाड़ोलास, गम्भीरा, श्यामपुरा, मैनपुरा, उलियाना एवं सुनारी सहित 7 ग्राम पंचायतें तथा अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग में ईटावा, खाटकला, धमूणकला, गोगोर, छारोदा, भूरीपहाड़ी और सैलू सहित 7 ग्राम पंचायतें निर्धारित की गई हैं। शेरपुर ग्राम पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
सामान्य महिला वर्ग के लिए नीदड़दा, ओलवाड़ा, खिलचीपुर, हिम्मतपुरा, पचीपल्या, बंधा, रामड़ी, जड़ावता, अजनोटी, रांवल एवं चकेरी सहित 11 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं। सामान्य वर्ग के लिए करमोदा, सूरवाल, कुण्डेरा, मखौली, डूंगरी, खटूपुरा, जीनापुर, एण्डा, जड़ावता कलॉ एवं दोबड़ा कलॉ सहित 10 ग्राम पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं।
पंचायत समिति गंगापुर सिटी में कुल 27 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए दो महिलाओं सहित कुल 5, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 महिला सहित कुल 3 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 महिलाओं सहित कुल 5 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं। सामान्य महिला वर्ग के लिए 8 ग्राम पंचायतें आरक्षित हैं। कुल 13 ग्राम पंचायतें महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि 6 ग्राम पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं।
गंगापुर सिटी में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए बिदरखा, छावा एवं मच्छीपुरा तथा अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए जाट बड़ौदा एवं हबीबपुर-मोतीपुरा आरक्षित की गई हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए हीरापुर एवं खेड़ा बाढ़ रामगढ़ तथा अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए मीना पाड़ा आरक्षित की गई है।
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए उमरी, अहमदपुर एवं बूचोलाई ग्राम पंचायत तथा अन्य पिछड़ा महिला वर्ग के लिए खूंटला सलोना एवं तलावड़ा आरक्षित की गई हैं। सामान्य महिला वर्ग के लिए टोकसी, महुकलां, कुनकटा कलां, नौगांव, आस्ट्रोली मय सोनपुर, नारायणपुर, खानपुर बड़ौदा एवं बाढ़ कलां ग्राम पंचायत निर्धारित की गई हैं। शेष 6 ग्राम पंचायत बामन बड़ौदा, हिंगोटिया, अमरगढ़, सलमेपुर, चूली ग्रामीण एवं उदई कलां अनारक्षित रखी गई हैं।
पंचायत समिति बौंली में कुल 32 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 महिलाओं सहित कुल 7, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 4 महिला सहित कुल 8 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 ग्राम पंचायत आरक्षित की गई है। सामान्य महिला वर्ग के लिए 9 ग्राम पंचायत आरक्षित हैं। कुल 16 ग्राम पंचायतें महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि 7 ग्राम पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं।
बौंली में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए गोठडा, डिडवाडी, मामडोली, कोलाड़ा तथा अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए झनून, जटावती, गोतोड़ आरक्षित की गई हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए धोराला, गुडलाचंदन, हिन्दुपुरा, कोड्याई तथा अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए जयलालपुरा, नानतोड़ी, गुगडोद और मोरण आरक्षित की गई हैं।
सामान्य महिला वर्ग के लिए कुशलपुरा, बोरदा, जस्टाना, उदगांव, मित्रपुरा, बपूई, दतूली, लाखनपुर और बांस टोरडा ग्राम पंचायत निर्धारित की गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पीपलवाड़ा ग्राम पंचायत तथा शेष गालदकला, हथडोली, बागडोली, थडोली, बड़ागांव सरवर, नीमोद राठोद और पीपलदा ग्राम पंचायत अनारक्षित रखी गई हैं।
पंचायत समिति खण्डार में कुल 35 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। इनमें अनुसूचित जाति के लिए 6, अनुसूचित जनजाति के लिए 2 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 ग्राम पंचायतें आरक्षित हैं। महिला वर्ग में अनुसूचित जाति की 5, अनुसूचित जनजाति की 1, अन्य पिछड़ा वर्ग की 1 तथा सामान्य वर्ग की 10 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं। कुल 17 ग्राम पंचायतें महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि 8 ग्राम पंचायतें अनारक्षित हैं।
खण्डार में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए गण्डावर, गोठ बिहारी, अक्षयगढ़, अनियाला, आवण्ड-सवाईगंज एवं फरिया, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए लहसोड़ा एवं बरनावदा तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए खिदरपुर जादौन एवं कोसरा विथ छारोटा तोड़ ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं।
महिला आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति वर्ग में बलबन खुर्द, बाजोली, रामपुरा, दौलतपुरा एवं बहरावण्डा कलां, अनुसूचित जनजाति वर्ग में चितारा, अन्य पिछड़ा वर्ग में नायपुर तथा सामान्य महिला वर्ग में हलौंदा, टोडरा, तलावड़ा, बालेर, अल्लापुर, छाण, रोडावद, मई कलां, सिंगौर कलां एवं क्यारदा कलां ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं। शेष बिचपुरी गुजरान, गोठडा, दूमोदा, बहरावण्ड़ा खुर्द, खण्डेवला, कुरेड़ी, फलौदी और पाली अनारक्षित रखी गई हैं।
पंचायत समिति वजीरपुर की कुल 22 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 महिलाओं सहित कुल 6, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 महिला सहित कुल 4 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 ग्राम पंचायत आरक्षित की गई है। सामान्य महिला वर्ग के लिए 6 ग्राम पंचायत आरक्षित की गई हैं। कुल 13 ग्राम पंचायतें महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं तथा 5 ग्राम पंचायतें अनारक्षित हैं।
पंचायत समिति बामनवास की कुल 49 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 5 महिलाओं सहित कुल 10, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 6 महिला सहित कुल 13 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 ग्राम पंचायत आरक्षित की गई है। सामान्य महिला वर्ग के लिए 13 ग्राम पंचायत आरक्षित हैं। कुल 24 ग्राम पंचायतें महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं तथा 12 ग्राम पंचायतें अनारक्षित हैं।
पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की कुल 27 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2 महिलाओं सहित कुल 5, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 3 महिला सहित कुल 6 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 महिला सहित कुल 2 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं। सामान्य महिला वर्ग के लिए 7 ग्राम पंचायत आरक्षित हैं। कुल 13 ग्राम पंचायतें महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं तथा 7 ग्राम पंचायतें अनारक्षित हैं।
पंचायत समिति मलारना डूंगर की कुल 29 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2 महिलाओं सहित कुल 4, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 3 महिला सहित कुल 7 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 महिला सहित कुल 3 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गई हैं। सामान्य महिला वर्ग के लिए 8 ग्राम पंचायत आरक्षित हैं। कुल 14 ग्राम पंचायतें महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं तथा 7 ग्राम पंचायतें अनारक्षित हैं।
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए आरक्षण निर्धारण की यह प्रक्रिया जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतवार चुनावी स्थिति स्पष्ट करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक चरण है। शेष पंचायत समितियों की आरक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त होने के बाद उसे भी संकलित कर जारी किया जाएगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
