राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए सवाई माधोपुर जिले में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन शुरू किया गया है। ये शिविर 31 अगस्त, 2026 तक आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ग्रामीणों के विभिन्न कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 12 जून से 15 जुलाई, 2026 तक जन कल्याण शिविर के तहत ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया गया था। जिला कलक्टर काना राम के आदेशानुसार इन शिविरों की निरन्तरता में 21 जुलाई से 31 अगस्त, 2026 तक फॉलोअप शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 जुलाई को पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत शिवाड़, मलारना डूंगर की भाड़ौती, बौंली की बौंली, मित्रपुरा की दतूली और गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत खूंटला सलौना में फॉलोअप शिविर आयोजित होंगे। वहीं 23 जुलाई को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत सेलू, खण्डार की सिंगोरकला, बामनवास की सुकार, बरनाला की बाटोदा एवं वजीरपुर की सेवा में शिविर लगाए जाएंगे।

इसी क्रम में 24 जुलाई को चौथ का बरवाड़ा की पांवडेरा, मलारना डूंगर की मलारना चौड़, बौंली की जस्टाना, मित्रपुरा की मित्रपुरा और गंगापुर सिटी की बाढ़कलां में फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे।

28 जुलाई को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत कुस्तला, खण्डार की बहरावण्डा कलां, बामनवास की जाहिरा, बरनाला की बिछौछ और वजीरपुर की उदेईखुर्द में शिविर होंगे। 29 जुलाई को चौथ का बरवाड़ा की आदलवाड़ा कलां, मलारना डूंगर की शेषा, बौंली की पीपलवाड़ा, मित्रपुरा की बपूई और गंगापुर सिटी की उदेईकलां में फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे।

30 जुलाई को सवाई माधोपुर की लहसोड़ा, खण्डार की गोठबिहारी, बामनवास की सफीपुरा, बरनाला की बैराड़ा एवं वजीरपुर की पीलोदा में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं 31 जुलाई को चौथ का बरवाड़ा की सारसोप, मलारना डूंगर की चकबिलोली, बौंली की मामडोली और गंगापुर सिटी की गंगापुर सिटी में फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों में राजस्व विभाग के अतिरिक्त 21 विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा आमजन के कार्यों का सम्पादन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story