ग्रामीण सेवा शिविरों का अगला चरण तय, 16 व 18 जून को कई ग्राम पंचायतों में होगा समाधान
जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि 12 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले इन शिविरों में सरकारी सेवाओं का लाभ और समस्याओं का त्वरित निस्तारण स्थानीय स्तर पर किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों का क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में 16 और 18 जून को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां विभागीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे और आवश्यक कार्य संपादित करेंगे।
जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी उपखंड क्षेत्रों में ग्राम पंचायतवार 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का समय प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि ग्रामीणों को विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा सकें।
उन्होंने बताया कि 16 जून को गंगापुर सिटी की बाढ़कलां, बरनाला की बिछोछ, बामनवास की जाहिरा, चौथ का बरवाड़ा की भगवतगढ़, रजवाना, मित्रपुरा की बपूई, बौंली की बड़ागांव सरवर, खंडार की गोठड़ा और कुरेड़ी, सवाई माधोपुर की पढ़ाना और आटून कलां, मलारना डूंगर की तारनपुर और डिडवाड़ा तथा वजीरपुर की पीलोदा ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार 18 जून को गंगापुर सिटी की खूटला सलौना, बामनवास की सीतोड़, बरनाला की सुमेल, चौथ का बरवाड़ा की शिवाड़, मित्रपुरा की मोरन, खंडार की बालेर, सवाई माधोपुर की लोरवाड़ा और रामड़ी, मलारना डूंगर की मलारना चौड़ तथा वजीरपुर की बगलाई ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाना है। निर्धारित तिथियों पर संबंधित ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ये शिविर ग्रामीणों के लिए प्रशासन से सीधे संवाद और समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण अवसर साबित होंगे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
