सवाई माधोपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक ने विद्यालय विकास के लिए दिए 31 हजार रुपये, योजना से मिलेंगे 77 हजार
सवाई माधोपुर के सारसोप स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विकास के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक ताराचंद वर्मा ने 31 हजार रुपये दिए। मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के तहत राज्यांश मिलने पर विद्यालय को कुल 77 हजार रुपये प्राप्त होंगे।

सवाई माधोपुर में 29 अक्टूबर को 'भविष्य की उड़ान' पहल के तहत सेवानिवृत्त शिक्षक ताराचंद वर्मा और विद्यालय स्टाफ ने सीडीईओ देवीलाल मीणा को 31 हजार रुपये का चेक सौंपा।
सवाई माधोपुर में राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जनसहयोग मिल रहा है। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की पहल ‘भविष्य की उड़ान’ के तहत महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सारसोप के सेवानिवृत्त शिक्षक ताराचंद वर्मा ने विद्यालय विकास के लिए 31 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
29 अक्टूबर को इस राशि का चेक विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य तुलसीराम गोचर एवं विद्यालय स्टाफ ने मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना में जमा कराने के लिए सीडीईओ देवीलाल मीणा और एडीपीसी हरकेश लाल मीणा को सौंपा।
नवाचार प्रकोष्ठ समग्र शिक्षा के जिला प्रभारी हेमराज मीना ने बताया कि योजना के तहत जमा कराई गई 31 हजार रुपये की राशि पर राज्य सरकार की ओर से 46 हजार रुपये का राज्यांश मिलेगा। इस तरह विद्यालय को कुल 77 हजार रुपये प्राप्त होंगे। इस राशि से विद्यालय में कंप्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को प्रोत्साहन मिलेगा।
सेवानिवृत्त शिक्षक ताराचंद वर्मा की इस पहल को शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक सहभागिता का उदाहरण बताया गया। ‘भविष्य की उड़ान’ पहल का उद्देश्य जनसहयोग के माध्यम से राजकीय विद्यालयों में विकास कार्यों को गति देना और उन्हें बेहतर शैक्षणिक संस्थानों के रूप में विकसित करना है।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी विनोद पारासर, विद्यालय स्टाफ के आकाश जैमन, जितेंद्र बैरवा तथा सेवानिवृत्त शिक्षक ताराचंद वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
