सवाई माधोपुर जिले के मलाना स्टेशन स्थित बाबा कर्नल बैंसला सर्किल पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की ओर से राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित सौरभ गुर्जर, रवि कुमार गुर्जर, रिंकू गुर्जर और मनीषा गुर्जर का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम ने स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं के सम्मान और प्रोत्साहन का सशक्त संदेश दिया।

समारोह के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि इन युवाओं ने अपनी मेहनत से जो सफलता हासिल की है, उससे हर युवा को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं अपने परिवार, गांव, कस्बे, शहर और प्रदेश का नाम रोशन करती हैं और समाज में आगे बढ़कर अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनती हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अच्छे संस्कारों के साथ सही मार्ग पर चलते हुए खेल, सिंगर, डांस, व्यापार, राजनीतिक और शासन प्रशासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी निभाते हुए प्रतिभा के रूप में उभरें।

गिर्राज सिंह गुर्जर ने कहा कि जो युवा अपने संस्कारों से भटक जाता है, वह अपने परिवार, गांव और प्रदेश का नुकसान करता है, इसलिए अच्छे आचरण के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है। समारोह में मलाना स्टेशन सरपंच जोरावर सिंह, मोहर सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रभु पटेल, वीपी सिंह, रजाना, रामप्रसाद गुर्जर, रिटायर्ड प्रिंसिपल रामविलास गुर्जर, सलीम भाई, कैलाश मीणा, हरगोविंद ठेकेदार, सत्यनारायण ठेकेदार और रामस्वरूप सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का समापन समाज में प्रतिभाओं के सम्मान और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के संदेश के साथ हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story