भीषण गर्मी के बीच यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए भारत विकास परिषद्, शाखा मानटाउन द्वारा ‘जल मंदिर’ सेवा प्रकल्प की शुरुआत की जा रही है। “जल सेवा ही जीवन सेवा” के संकल्प के साथ यह पहल बुधवार, 29.04.2026 को स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर सुबह 9:30 बजे कोटा की ओर पैदल पुल के पास भव्य रूप से प्रारंभ होगी।

शाखा सचिव उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप गर्ग करेंगे। शुभारंभ समारोह विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित होगा, जिनमें लोकेंद्र मीणा (स्टेशन अधीक्षक), मानसिंह (आरपीएफ इंचार्ज), अमित भारती (IOW), संजय मीणा और राजेश गोयल (चक्की वाले) प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। सभी अतिथि परिषद् के इस सेवा कार्य का उत्साहवर्धन करेंगे।

संयोजक (सेवा) रत्नाकर गोयल एवं प्रकल्प प्रभारी राजेंद्र मथुरिया ने संयुक्त रूप से बताया कि रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए यह जल मंदिर तपती गर्मी में बड़ी राहत सिद्ध होगा। इस सेवा प्रकल्प के माध्यम से यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित बन सकेगी।

आयोजन से जुड़े राजकुमार दोसाया ने जानकारी दी कि जल मंदिर से संबंधित सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। परिषद् के समस्त सदस्यों से सपरिवार इस मांगलिक एवं सेवाभावी अवसर पर उपस्थित होने का विनम्र आग्रह किया गया है। यह पहल सामाजिक सेवा के साथ जनहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जो भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए राहत का केंद्र बनेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story