सवाई माधोपुर: 15 जुलाई तक हर वार्ड और पंचायत में लगेंगे जन सेवा शिविर, जानें पूरी जानकारी
सवाई माधोपुर जिले में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए 15 जुलाई तक सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जानिए आपके क्षेत्र में शिविर किस दिन लगेगा और क्या है पूरी तैयारी।

सवाई माधोपुर जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार नागरिकों और ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारी आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं, जो आगामी 15 जुलाई तक जारी रहेंगे।
जिला कलक्टर काना राम ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जुलाई को शहरी क्षेत्रों के तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी में वार्ड 55 से 60, नगर पालिका वजीरपुर में वार्ड 21 एवं 22, नगर पालिका बामनवास में वार्ड 18 तथा नगर पालिका खण्डार में वार्ड 1 से 25 के नागरिकों के लिए सेवा शिविर आयोजित होंगे। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। 13 जुलाई को तहसील सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत ओलवाड़ा, खिजूरी एवं चितारा, बामनवास की लिवाली एवं डूंगरवाडा, बौंली की कोड्याई, वजीरपुर की फुलवाड़ा, मलारना डूंगर की भारजा नदी एवं करेल तथा तहसील खण्डार की ग्राम पंचायत छाण के भारत निर्माण सेवा केन्द्र में ग्रामीण सेवा शिविर लगेंगे। जिला कलक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शिविरों में आने वाली जन परिवेदनाओं का निस्तारण राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पूरी तत्परता के साथ करना सुनिश्चित करें।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
