सवाई माधोपुर में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जयपुर डिस्कॉम) की ओर से बिजली चोरी एवं अनधिकृत विद्युत उपयोग के खिलाफ चलाए गए विशेष सतर्कता अभियान में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अभियान के दौरान विद्युत चोरी के 75 और विद्युत के दुरुपयोग के 6 मामलों सहित कुल 81 वीसीआर भरी गईं।

जयपुर डिस्कॉम, सवाई माधोपुर वृत्त द्वारा शनिवार को वृत्तभर में चलाए गए विशेष सतर्कता अभियान में पकड़े गए प्रकरणों में 2 लाख 24 हजार 751 यूनिट विद्युत खपत का आकलन किया गया। इन मामलों में लगभग 31.48 लाख रुपये का प्रारंभिक राजस्व आकलन किया गया है।

अधीक्षण अभियन्ता (ओ.एण्ड एम.) आर.के. मीना ने बताया कि यह अभियान निगम की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) के निर्देशन में संचालित किया गया। अभियान के तहत अधिशासी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ता (सतर्कता), सभी अधिशासी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ताओं सहित संयुक्त प्रवर्तन टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान सामने आए विद्युत चोरी एवं अनधिकृत विद्युत उपयोग के मामलों में विद्युत अधिनियम, 2003 एवं निगम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

अधीक्षण अभियन्ता आर.के. मीना ने कहा कि विद्युत चोरी एवं अनधिकृत विद्युत उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से वैध विद्युत कनेक्शन का ही उपयोग करने तथा बिजली चोरी की सूचना निकटतम विद्युत कार्यालय अथवा सतर्कता प्रकोष्ठ को देकर निगम का सहयोग करने की अपील की।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story