सवाई माधोपुर: अजनोटी GSS पर मरम्मत कार्य, 18 से अधिक गांवों में बिजली कटौती
33 केवी जीएसएस से जुड़े फीडरों के रखरखाव के कारण कई ग्रामीण इलाकों में 4 घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सवाई माधोपुर में शनिवार, 26 सितम्बर को अजनोटी जीएसएस पर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता ने बताया कि 33 केवी अजनोटी, नीदड़दा, पढ़ाना, रहिथा, सूरवाल, लोरवाड़ा एवं पचीपल्या जीएसएस से जुड़े फीडरों पर मरम्मत कार्य किया जाएगा।
मरम्मत कार्य के कारण अजनोटी, नीदड़दा, पढ़ाना, रथिया, सूरवाल, मैनपुरा, खाटकला, सैलू, जड़ावता, दुब्बी बनास, सीनोली, मऊ, पुसोदा, धनोली, सुनारी, जटवाड़ा कलां, लोरवाड़ा, पचीपल्या सहित आसपास के गांवों की विद्युत सप्लाई साढ़े 4 घंटे के लिए बंद रहेगी।
विद्युत आपूर्ति बंद रहने की अवधि के दौरान संबंधित जीएसएस से जुड़े फीडरों पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते शनिवार सुबह से इन गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
