सवाई माधोपुर में बिजली कटौती: सूरवाल लाइन पर मेंटेनेंस से कल 2 घंटे सप्लाई बाधित
33 केवी सूरवाल लाइन पर जरूरी रखरखाव कार्य के चलते अजनोटी और नींदड़दा जीएसएस से जुड़े ग्रामीण इलाकों में सुबह 8 से 10 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।

सवाई माधोपुर, 8 अक्टूबर। 33 केवी सूरवाल लाइन पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य के चलते 9 अक्टूबर 2026 को सवाई माधोपुर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति दो घंटे बाधित रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता (एचटीएम), सवाई माधोपुर रमेश कसाना ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के कारण 33/11 केवी जीएसएस अजनोटी एवं नींदड़दा से विद्युत आपूर्ति प्राप्त करने वाले क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि ग्राम अजनोटी, जड़ावता, कोशाली, नींदड़दा, भैंसखेड़ा, सिनोली, मउ, सुनारी, मैनपुरा, बनास-पीएचईडी एवं शबरी फार्म हाउस, दुब्बी-बनास सहित संबंधित क्षेत्रों एवं आसपास के उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति निर्धारित अवधि में 2 घण्टे के लिए प्रभावित रहेगी।
अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र सुचारू कर दी जाएगी। ऐसे में 9 अक्टूबर को निर्धारित समयावधि के दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की स्थिति रहेगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
