सवाई माधोपुर। पुलिस थाना रवांजना डूंगर ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश से दिल्ली की ओर जा रहे संदिग्ध पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके वाहन से भारी नकदी जब्त की। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार व्यक्तियों की संदेहपूर्ण गतिविधियों और गाड़ी की गुप्त नंबर प्लेट देखकर तत्काल जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजयसिंह मीणा और वृत्ताधिकारी श्री हसंराज बैरवा के सुपरविजन में गठित टीमों ने नियमित नाकाबंदी और वाहनों की चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की पीछे की सीट के नीचे रखे बैगों में भारी मात्रा में नोट पाए गए। पुलिस को बैग में 500, 200, 100 और 50 रुपये के बंडल मिले, जिन्हें नोट गिनने की मशीन के माध्यम से गिनने पर कुल एक करोड़ ग्यारह लाख रुपये का आंकड़ा सामने आया।

संदिग्ध व्यक्तियों ने पैसे के स्रोत और उद्देश्य के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि यह रकम अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। पुलिस ने इस रकम को धारा 106 बीएनएस के तहत जब्त कर आयकर विभाग को सूचित किया। आयकर विभाग की टीम ने भी थाना रवांजना डूंगर पर पहुंचकर संदिग्धों से पूछताछ की।

पकड़े गए व्यक्तियों में मयंक राठौर, विश्वनाथ शाहु, सचिन जायसवाल, सुदामा कुश्वाह और राकेश मरकाम शामिल हैं, जो मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। साथ ही पुलिस ने संदिग्धों के वाहन स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना रवांजना डूंगर, थाना मानटाउन और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने भाग लिया।

इस बड़ी कार्रवाई से न केवल अवैध धन परिवहन पर अंकुश लगा है, बल्कि यह घटना पुलिस की सतत निगरानी और सक्रिय जांच प्रणाली की सफलता को भी उजागर करती है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story