सवाई माधोपुर। जिले में कानून के प्रति शख्त रवैये का परिचय देते हुए थाना मानटाउन और डीएसटी टीम ने हाल ही में दो महत्वपूर्ण मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। एक तरफ पुलिस ने सट्टे की खाईवाली में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरी ओर मोबाइल चोरी का मामला भी त्वरित कार्रवाई के बाद सुलझा।

श्री अनिल कुमार, आई.पी.एस., जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह मीना और पुलिस उपाधीक्षक श्री उदय सिंह के सुपरविजन में थाना मानटाउन टीम ने 9 दिसंबर 2025 को कार्रवाई करते हुए महेश, पुत्र काडूराम, उम्र 35 साल, निवासी सीमेन्ट फैक्ट्री, थाना मानटाउन को रेल्वे स्टेशन के सामने सट्टे की खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 3,600 रुपये बरामद किए गए और मामले में थाना मानटाउन पर प्रकरण संख्या 437/2025, धारा 13 आरपीजीओ के अंतर्गत पंजीकरण किया गया।

इसी क्रम में, 8 दिसंबर 2025 को दैनिक भास्कर सवाई माधोपुर के कर्मचारी हेमराज गौतम ने रेल्वे स्टेशन के पास अपना मोबाइल गिरने की शिकायत की। तत्परता दिखाते हुए पुलिसकर्मी भरतलाल ने साईबर सेल के सहयोग से मोबाइल बरामद कर हेमराज गौतम को वापस सौंपा। इस कार्रवाई में डीएसटी टीम और उनकी तत्परता को अहम माना गया।

इस कार्रवाई में टीम का नेतृत्व थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने किया, जबकि टीम में मीठालाल, जगदीश (कानि. 1366), रामजीलाल (कानि. 1131) और भरतलाल (कानि. 1595) शामिल थे। पुलिस की इन तत्पर और प्रभावशाली कार्रवाइयों ने जिले में कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story