सवाई माधोपुर: मॉडिफाइड साइलेंसर से शोर मचाने पर युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
मानटाउन थाना पुलिस ने आदर्श नगर में शांति भंग करने और बिना दस्तावेजों के तेज आवाज वाली बाइक चलाने पर रोनक गौत्तम को पकड़ा।
श्री अनिल कुमार आई०पी०एस० जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में श्री विजयसिंह मीना अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री उदय सिंह पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में दिनांक 01.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई।
घटना का विवरण एवं गिरफ्तारी
टीम प्रभारी श्री मोहनलाल एचसी 33 मय टीम श्री हम्बीरसिंह कानि. 461 मय जीप सरकारी चालक नाहरसिंह कानि. 1020 के द्वारा आदर्श नगर ए पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
- "मोटरसाईकिल पल्सल मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर मोटरसाईकिल सवार चालक रोनक गौत्तम पुत्र सोहनलाल उम्र 26 साल जाति ब्राह्मण निवासी आदर्श नगर ए, पुलिस थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर तेज आवाज करता हुआ आया।"
- मोटरसाईकिल के कागजात नहीं होने पर मोटरसाईकिल को जप्त किया गया व गैरसायल गौत्तम पुत्र सोहनलाल उम्र 26 साल जाति ब्राह्मण निवासी आदर्श नगर ए, पुलिस थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को शान्ति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
इस पूरी कार्यवाही में निम्नलिखित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
- श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी
- श्री मोहनलाल हैड कानि ०33
- श्री हम्बीरसिंह कानि. 461
- श्री नाहरसिंह कानि. 1020

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
