✕
सवाई माधोपुर: मित्रपुरा पुलिस ने अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए
By Harak Chand Jain, Sawai MaadhopurPublished on
एसपी के निर्देशन में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध बनास बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की और फरार चालकों पर मामला दर्ज किया।

x
सवाई माधोपुर के मित्रपुरा थाना क्षेत्र में 7 फरवरी 2026 को अवैध बनास बजरी के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली।
सवाई माधोपुर जिले में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना मित्रपुरा ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। अवैध बजरी खनन में संलिप्त दो ट्रेक्टर मय ट्रोली अवैध बनास बजरी से भरे हुये जब्त कर फरार चालकों के विरूद्व पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
उच्चाधिकारियों का निर्देशन एवं सुपरवीजन यह कार्यवाही श्री अनिल कुमार आई०पी०एस०, पुलिस अधीक्षक, जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में संपन्न हुई। इस दौरान श्री नीलकमल आर०पी०एस०, अति. पुलिस अधीक्षक, बौली जिला सवाई माधोपुर एवं श्री उमेश गुप्ता आर०पी०एस०, पुलिस उपाधीक्षक, वृत्त-बौली जिला सवाई माधोपुर द्वारा सुपरवीजन किया गया। पूरी कार्यवाही श्रीमति सुशीला मीना पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना मित्रपुरा जिला सवाई माधोपुर के नेतृत्व में की गई।
जब्तशुदा ट्रैक्टर एवं दर्ज किए गए प्रकरण पुलिस टीम द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर निम्नलिखित कार्यवाही अमल में लाई गई: प्रथम कार्यवाही: श्री बाबुदीन खान स.उ.नि. मय टीम द्वारा ट्रेक्टर महिन्द्रा 575 डीआई बिना नम्बरी मय अवैध बनास बजरी से भरी हुई ट्रोली जिसको उसका चालक मौके से छोडकर फरार हो गया जिसे जब्त किया गया। वांछित अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग संख्या 19/2026 धारा 305 (ई) भा. न्याय संहिता व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में दिनांक 07.02.2026 को मामला दर्ज किया गया। द्वितीय कार्यवाही: श्री गोविन्द सिंह हैड कानि.नं. 367 मय टीम द्वारा ट्रेक्टर महिन्द्रा 475 डीआई बिना नम्बरी मय अवैध बनास बजरी से भरी हुई ट्रोली जिसको उसका चालक मौके से छोडकर फरार हो गया जिसे जब्त किया गया। वांछित अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग संख्या 20/2026 धारा 305 (ई) भा. न्याय संहिता व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में दिनांक 07.02.2026 को मामला दर्ज किया गया।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे: श्रीमति सुशीला मीना पु.नि. थानाधिकारी, पुलिस थाना मित्रपुरा श्री बाबुदीन खान स.उ.नि. श्री हनुमान सिंह स.उ.नि. श्री सुरेन्द्र सिंह हैड कानि. नं. 15 श्री गोविन्द सिंह हैड कानि. 367 श्री नरेन्द्र कानि.नं. 295 श्री सीताराम कानि.नं. 297 श्री हेतराम कानि. नं. 987 श्री रविन्द्र कानि. नं. 951 श्री विजेश कुमार कानि. 203 श्री चेतनराम कानि. 1486
"फोटा जब्त शुदा ट्रेक्टर मय ट्रोली"

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
