सवाई माधोपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का कड़ा अभियान जारी है।

अभियान और उच्चाधिकारियों का निर्देशन

"श्री अनिल कुमार बेनीवाल आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर के निर्देशन में अवैध बजरी खनन / परिवहन की रोकथाम हेतू जिला हाजा मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत" कार्यवाही को अंजाम दिया गया। यह कार्यवाही श्री विजय सिंह मीना अति०पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर एवं श्री हंसराज बैरवा वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाईमाधोपुर के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी दिलीप कुमार पु०नि० पुलिस थाना रवाजना डूंगर के नेतृत्व में की गई।

गश्त के दौरान कार्यवाही और गिरफ्तारी

थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन की रोकथाम हेतु श्री बनवारी लाल सउनि मय जाप्ता को इलाका थाना में रात्रीकालीन गस्त हेतू रवाना किया गया। दौराने गस्त मुखबरी खास की सूचना पर कस्बा कुस्तला में कार्यवाही की गई।

  • बिना नम्बरी चार ट्रेक्टर ट्रोली अवैध बनास बजरी से भरे हुए को जप्त किया गया।
  • चालक मुकुट चौधरी पुत्र कैलाश जाति जाट उम्र 32 साल निवासी कुश्तला थाना रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।

पंजीकृत प्रकरण एवं कानूनी धाराएं

"मुल्जिमा के विरुद्ध प्रकरण संख्या 30/2026 अपराध धारा 303 (2) बीएनएस, 4/21 एमएमडीआर एक्ट में किया गया।"

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम

इस सफल कार्यवाही में निम्नलिखित पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा:

  • थानाधिकारी दिलीप कुमार पु.नि पुलिस थाना रवांजना डूंगर
  • श्री बनवारी लाल सउनि
  • श्री देशराज कानि 1061
  • श्री फुल सिंह कानि 1001
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story