थाना मानटाउन पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरे एक 12 चक्का ट्रक को जप्त किया है और साथ ही अवैध शराब की बिक्री करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

श्री अनिल कुमार आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा श्री विजय सिह मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर व श्री उदयसिंह मीना वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय स०मा० द्वारा चलाये जा रहे अवैध खनन / परिवहन की रोकथाम हेतु अभियान के मध्येनजर श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में यह कार्यवाही अंजाम दी गई।

अवैध बजरी परिवहन पर शिकंजा और ट्रक जप्ती

दिनांक 15-03-2026 को टीम प्रभारी श्री कमलेश कुमार स०उ०नि० मय जाप्ता द्वारा दौराने गस्त करमोदा मदरसा के पास से अवैध बजरी से भरे हुये एक ट्रक लक्कड वाँडी 12 चक्का को जप्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा जप्त किए गए इस वाहन के विरुद्ध वापसी थाना पर अभियोग संख्या 100/2026 धारा 305(e) BNS 4/21 MMDR ACT में पंजीबद्ध किया गया है।

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

इसी प्रकार दिनांक 15-03-2026 को टीम प्रभारी श्री कमलेश कुमार स०उ०नि० मय टीम के द्वारा दौराने गस्त सीमेन्ट फैक्टी गुरुद्वारा के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेचता मिला। जिसके कब्जे से 48 पव्वे देशी शराब को किया जप्त व अरविन्द सिंह पुत्र श्री जयराम सिंह उम्र 50 साल राजपूत निवासी म०न० 46/200 सीमेन्ट फैक्ट्री थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। वापसी थाना पर अभियोग संख्या 99/2026 धारा 19/54 एक्साईज एक्ट में पंजीबद्ध किया गया है जिससे गहनता से अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम का विवरण

इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी, श्री कमलेश कुमार स०उ०नि०, श्री ब्रहमानन्द कानि० 1152, श्री दीपू कानि 1459 और श्री हेमराज कानि० 299 शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार "अवैध गतिविधियों और अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।"

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story