सवाई माधोपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध KIA Seltos से टावर उपकरण सहित तीन RRU धारा 106 बीएनएसएस में जब्त
सवाई माधोपुर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध KIA SELTOS कार से तीन RRU बरामद कर धारा 106 बीएनएसएस में जब्त किया। जानिए पूरी पुलिस कार्रवाई।

तस्वीर में सवाई माधोपुर पुलिस द्वारा जब्त की गई काली किया सेल्टोस कार, बरामद टावर उपकरण और कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं।
सवाई माधोपुर जिले में पुलिस थाना कोतवाली ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी एक KIA SELTOS कार को जब्त कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से टावर के सामान के रूप में तीन RRU (रेडियो रिमोट यूनिट) बरामद होने पर कार सहित सामान को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री विजय सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर श्री राजेन्द्र मीना के निकटतम सुपरविजन में की गई। पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर के थानाधिकारी श्री मदनलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थिति में खड़ी कार की जांच की और कार के अंदर टावर का सामान मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 26.07.2026 को गश्त के दौरान खैरदा जीनापुर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक KIA SELTOS कार संदिग्ध स्थिति में खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने कार के चालक और मालिक की आसपास तलाश की तथा क्षेत्र के दुकानदारों से भी पूछताछ की, लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद कार की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कार की पीछे की डिग्गी में टावर का सामान, तीन RRU (रेडियो रिमोट यूनिट) मिले। कार का कोई मालिक या दावेदार मौके पर नहीं मिलने पर पुलिस ने KIA SELTOS कार तथा तीनों RRU को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया।
इस कार्रवाई में पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर के थानाधिकारी मदनलाल मीणा के साथ श्रीमती ब्रह्मा (सउनि), श्री मनीष (कानि 1135), श्री रामलखन (कानि 1412) तथा श्री सचिन (कानि 1636) शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में कांस्टेबल मनीष और कांस्टेबल रामलखन की मुख्य भूमिका रही। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले टावर उपकरणों और कार को जब्त किए जाने की यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और नियमित गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी को दर्शाती है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
