सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना पुलिस ने घर से लापता हुए दो नाबालिग बच्चों को महज 24 घंटे के भीतर जयपुर के सिटी पार्क से सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री विजयसिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर श्री राजेन्द्र कुमार मीणा के सुपरविजन में की गई।

थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में 17.07.2026 को नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम प्रभारी श्री अरविन्द एएसआई तथा उनके साथ श्री जितेन्द्र कानि. 1004 ने कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग बच्चों को जयपुर के सिटी पार्क से 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।

पुलिस के अनुसार, 16-01-2026 को अम्बेडकर कॉलोनी से दो नाबालिग बच्चे कोचिंग जाने का कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा थाना मानटाउन में सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल गंभीरता दिखाते हुए उनकी तलाश के लिए टीम रवाना की।

तलाशी अभियान के दौरान टीम प्रभारी श्री अरविन्द एएसआई एवं श्री जितेन्द्र कानि. 1004 ने बजरिया रेलवे स्टेशन, सवाई माधोपुर के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम तत्काल जयपुर के लिए रवाना हुई। वहां दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन, जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन, सिंधी कैंप बस स्टैंड सहित प्रमुख स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इसके साथ ही जयपुर में पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया।

लगातार प्रयासों और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों नाबालिग बच्चों को जयपुर के सिटी पार्क से सकुशल दस्तयाब कर लिया। इसके बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना मानटाउन के थानाधिकारी श्री सुनील कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक, श्री अरविन्द एएसआई तथा श्री जितेन्द्र कानि. 1004 की भूमिका रही। पुलिस के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई में विशेष रूप से श्री अरविन्द एएसआई की अहम भूमिका रही।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story