सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों द्वारा ऑनलाइन ठगी गई 2,000 रुपये की पूरी राशि परिवादी के खाते में वापस रिफंड कराने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

डॉ. प्रीति चन्द्रा आईपीएस, पुलिस महानिरीक्षक, भरतपुर रेंज भरतपुर तथा सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में, श्री विजयसिंह मीना आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर और श्री राजेन्द्र कुमार मीना आरपीएस, सीओ शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में यह कार्रवाई हुई। थानाधिकारी मांगेलाल यादव पु.नि. के नेतृत्व में थाना टीम ने अगस्त 2026 में ऑनलाइन ठगी की गई पूरी राशि वापस कराई।

घटना के अनुसार, दिनांक 12/02/2026 को परिवादी श्री विनोद कुमार मीना पुत्र श्री कजोडमल, निवासी मलारना चौड, थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसका वाट्सऐप हैक करके अज्ञात ठगों ने कुल 2,000 रुपये की राशि हड़प ली।

शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस थाना मलारना डूंगर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंकों के नोडल ऑफिसर्स से संपर्क किया और परिवादी से ठगी गई कुल 2,000 रुपये की राशि होल्ड करवाई। इसके बाद संदिग्ध खातों से होल्ड करवाई गई राशि में से 2,000 रुपये की पूरी राशि परिवादी को वापस रिफंड करवाई गई।

पुलिस टीम में थानाधिकारी श्री मांगेलाल पु.नि. तथा श्री राजेश कुमार कानि 1630 शामिल रहे। कार्रवाई में श्री राजेश कुमार की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी की पूरी रकम परिवादी को वापस मिल सकी।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story