सवाई माधोपुर जिले के पुलिस थाना मित्रपुरा ने 23.11.2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए हैं। यह कार्रवाई सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में की गई।इस अभियान का सुपरवीजन श्री हिम्मत सिंह, आरपीएस, अति. पुलिस अधीक्षक, बौली जिला सवाई माधोपुर एवं श्री हंसराज बैरवा, आरपीएस, पुलिस उपाधीक्षक, वृत्त-बौली जिला सवाई माधोपुर द्वारा किया गया। वहीं श्री कैलाश चन्द शर्मा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मित्रपुरा जिला सवाईमाधोपुर के नेतृत्व में CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश की गई।गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में CEIR पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। गुम हुए मोबाइल की जानकारी CEIR पोर्टल पर दर्ज होने के बाद मोबाइल फोन के नेटवर्क पर सक्रिय होने की स्थिति में उपलब्ध तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जाती है।पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन की पहचान एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने से मोबाइल मालिकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने सवाईमाधोपुर पुलिस की इस कार्रवाई के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया।इस बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में श्री कैलाश चन्द शर्मा, पु.नि. थानाधिकारी, श्री विष्णु प्रताप सिंह हैड कानि. 1285 और विशेष भूमिका निभाने वाले श्री सीताराम कानि. 297 शामिल रहे। तकनीकी माध्यम से खोई संपत्ति की बरामदगी और कानूनी प्रक्रिया के तहत वास्तविक मालिकों को सुपुर्दगी की यह कार्रवाई जिला पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story