सवाई माधोपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी गए डम्फर को मध्य प्रदेश के धार जिले से बरामद कर डम्फर खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी जिला पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में एवं अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री विजय सिंह तथा श्री राजेन्द्र कुमार पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

थाना मानटाउन में दर्ज प्रकरण संख्या 234/2026 धारा 303 (2) बीएनएस में चोरी हुए डम्फर की बरामदगी एवं आरोपी की पतारसी के लिए श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम प्रभारी श्री राधेश्याम एएसआई मय टीम श्री दीपेन्द्र हैड कानि० 382 एवं श्री बलराम कानि० 1139 को दिनांक 17-7-2026 को घटना के तुरंत बाद, प्रकरण दर्ज होने से पूर्व ही रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने चोरी गए डम्फर का पीछा करते हुए दिनांक 20.07.2026 को अमझेरा गांव के जैन मंदिर के पास 'राम तलाई' के निकट जिला धार, म.प्र. से बरामद कर लिया। मौके से डम्फर खरीदने वाले फिरोज खान पुत्र छोट्या खान, उम्र 47 साल, जाति मुसलमान, निवासी अमझेरा, थाना अमझेरा, जिला धार (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से प्रकरण में चोरी करने वाले अभियुक्तगणों की जानकारी के संबंध में गहनता से पूछताछ जारी है।

घटना के अनुसार दिनांक 16.07.2026 की रात्रि को दौसा रोड़ करमोदा फिटनेस सेन्टर क्लिनिक के पास खड़े डम्फर को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना मानटाउन पर प्रकरण संख्या 234/2026 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद पुलिस टीम को चोरी हुए डम्फर की तलाश एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार दिनों तक 1200 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में डम्फर का पीछा किया। इस दौरान राजस्थान से मध्य प्रदेश (धार) तक दर्जनों टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। टीम ने चेचट, नया पुरा, धामनोद, चिकलिया छोकला सहित जमुनिया, सतुरण्डा, रुणीजा, काछीबडोदा, धमान, बदनावर, कोद, बिडवाल, मागोद रामगढ, भुतीया टाडा (मध्यप्रदेश) के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

पुलिस टीम की कड़ी मेहनत और लगन से दिनांक 20-7-2026 को चोरी गया डम्फर अमझेरा गांव के जैन मंदिर के पास 'राम तलाई' के निकट जिला धार, म.प्र. से बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि फिरोज खान ने 55 लाख रुपये के डम्फर को 27 लाख 50 हजार रुपये में खरीदा था, जिसमें 10,50,000 रुपये एक खाते में जमा कराए गए थे। उक्त खाते में उपलब्ध 6,43,0000 की राशि को फ्रीज करा दिया गया है।

इस कार्रवाई में श्री राधेश्याम एएसआई थाना मानटाउन की अहम भूमिका रही। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थाना मानटाउन, श्री राधेश्याम एएसआई थाना मानटाउन, श्री दीपेन्द्र हैड कानि० 382 थाना मानटाउन और श्री बलराम हैड कानि० 1139 थाना मानटाउन शामिल रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story