जिला सवाई माधोपुर पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, वहीं तीन माह से फरार स्थाई वारंटी को गुजरात राज्य से गिरफ्तार किया है।

ज्येष्ठा मैत्रेयी (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, जिला सवाई माधोपुर के आदेशानुसार श्री हिम्मत सिंह आर०पी०एस०, अति० पुलिस अधीक्षक बौंली सवाई माधोपुर एवं श्री उमेश गुप्ता आर०पी०एस०, वृत्ताधिकारी, वृत्त बौंली सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी पु०नि० के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार श्री लख्मीचन्द स०उ०नि० मय जाप्ता द्वारा साईबर सैल शाखा सवाई माधोपुर से प्राप्त लोकेशन के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए साइबर ठग की लोकेशन पर पहुंचे। मौके पर एक व्यक्ति देवराज पुत्र रामनिवास गुर्जर निवासी कराडी थाना बौंली अपना मोबाइल फेंककर खेतों की तरफ भाग गया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल मय सिम को जप्त कर लिया। आरोपी देवराज के खिलाफ थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 234/26 धारा 318 (4), 319 (2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट में दर्ज किया गया है।

इसी क्रम में थाना हाजा के प्रकरण संख्या 84/26 धारा 19/54,54ए एक्साईज एक्ट, 281,331 (4) बीएनएस में 03 माह से फरार आरोपी के जारी स्थाई वारण्ट में कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी वाहन स्वामी सुरेश कुमार खिलेरी पुत्र रामजीवन विश्नोई उम्र 29 साल निवासी अजानियो की ढाणी धोरीमन्ना थाना धोरीमन्ना जिला बालोतरा के संबंध में आसूचना संकलन कर विशेष टीम गठित की।

विशेष टीम में शामिल श्री नरेन्द्र सिंह एएसआई मय जाप्ता ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश कुमार खिलेरी को गुजरात राज्य से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारशुदा स्थाई वारंटी सुरेश कुमार खिलेरी पुत्र रामजीवन विश्नोई उम्र 29 साल निवासी अजानियो की ढाणी धोरीमन्ना थाना धोरीमन्ना जिला बालोतरा है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के रूप में श्री जितेन्द्र सिंह सोलंकी पु.नि. थानाधिकारी थाना बॉली, श्री लखमीचन्द स०उ०नि०, श्री नरेन्द्र सिंह एएसआई, श्री मुकेश कुमार हैड कानि० 396, श्री गोरधन हैड कानि० 374, श्री जितेन्द्र सिंह हैड कानि० 42, श्री हरकाराम कानि० 1619, श्री राकेश कुमार कानि० 1437 और श्री धर्मवीर कानि० 1415 शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को मजबूती मिली है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story