✕
सवाई माधोपुर: साइबर ठगी के 99,900 रुपये पुलिस ने वापस कराए
By Harak Chand Jain, Sawai MaadhopurPublished on
ठगों ने अस्पताल अपॉइंटमेंट के नाम पर एपीके फाइल भेजकर बैंक खाता किया था हैक, साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई कर राशि होल्ड कराई।

x
सवाई माधोपुर में साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित को उसकी राशि वापस दिलाने के बाद कार्रवाई की जानकारी देते साइबर सेल के अधिकारी।
सवाई माधोपुर जिला पुलिस द्वारा साइबर ठगों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।
घटना का मुख्य विवरण परिवादी: विष्णु कुमार गर्ग पुत्र श्री विमल कुमार गर्ग (निवासी ग्राम खण्डार, हाल निवासी तेली पाठा, सवाई माधोपुर)। तारीख: 06.09.2025 ठगी का तरीका: परिवादी द्वारा हॉस्पिटल में अपॉइंटमेंट के लिये ऑनलाइन गूगल पर नंबर सर्च करने पर साइबर ठगों द्वारा व्हाट्सएप पर एपीके (APK) फाईल भेजकर मोबाइल हैक किया गया। नुकसान: अज्ञात ठग ने यूपीआई आईडी बनाकर परिवादी के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 99,900 रुपये बिना अनुमति के ट्रांसफर कर लिए। पुलिस कार्यवाही और रिफण्ड श्री अनिल कुमार बेनीवाल जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार जारी अभियान के तहत, श्री विजय सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरवीजन में और श्री जयप्रकाश अटल आरपीएस उप पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम थाना के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्यवाही की। ऑनलाइन साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज होने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा से संपर्क कर अपडेट लिया गया। ट्रैक करने पर पता चला कि राशि स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के खाते में ट्रांसफर हुई है। एसबीआई के नोडल अधिकारी से तुरंत संपर्क कर राशि होल्ड करवाई गई। न्यायालय के आदेश से फ्रॉड की गई राशि 99,900 रुपये परिवादी के यश बैंक/बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में वापस रिफण्ड करवाई गई। सराहनीय टीम सदस्य श्री राजबब्बर सिंह (सहायक उप निरीक्षक, साइबर क्राइम थाना सवाई माधोपुर) श्री महेश (कानिस्टेबल 1409, साइबर क्राइम थाना सवाई माधोपुर) आमजन के लिए पुलिस की अपील पुलिस प्रशासन द्वारा साइबर ठगों के संबंध में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं: "आमजन से इसके लिये अपील की जाती है कि व्हाट्सएप पर अनजान नम्बर से आये हुये लिंक व एपीके फाईल को डाउनलोड नहीं करें। साईबर ठगों के द्वारा लालच दिये जाने पर थोडे से लालच/कमीश्न के लिये उन्हें अपनी आईडी प्रूफ, बैंक खाते, मोबाईल सिम, सोशल मीडिया अकाउंट उपलब्ध नहीं करावे व फर्जी लोटरी या पैसे डबल करने के लालच में नहीं आये।" किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत टोल फ्री नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
