सवाई माधोपुर, 10 दिसंबर 2025: जिले में सायबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन साईबर वज्रप्रहार 2.0” के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना खाजना डूंगर पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन में सवार चार शातिर सायबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन सट्टा और फर्जी एप्लिकेशन के माध्यम से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार बैनीवाल ने बताया कि गिरफ्तार सायबर अपराधियों के कब्जे से दो लेपटॉप, 16 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक स्कैनर, तीन पासबुक, पांच एटीएम कार्ड और तीन डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये अपराधी प्ले स्टोर और गूगल पर एप्लिकेशन और वेबसाइट बनाकर लोगों को ऑनलाइन सट्टा खेलने के नाम पर ठगी का शिकार बना रहे थे। लेन-देन के लिए ये किराये के बैंक अकाउंट और फर्जी सिम कार्ड का उपयोग करते थे।

गिरफ्तार अपराधियों में चेतराम पुत्र मिठ्ठा लाल, रांडीराम पुत्र देवपाल, विकास पुत्र रामसहाय और मोनू पुत्र श्री प्यारेलाल निग शामिल हैं। इस गिरोह का सरगना चेतराम मीणा है, जो एप्लिकेशन और वेबसाइट बनाने के साथ-साथ सभी गतिविधियों का सुपरविजन करता था। सरगना अपने साथियों को लाभ का दस प्रतिशत हिस्सा देता था, जबकि बाकी का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टा और ठगी के लिए किया जाता था।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ पहले से ही साइबर पोर्टल पर 1,930 शिकायतें दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधियों को 11 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा और थाना प्रभारी दिलीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान सायबर अपराधों की रोकथाम और आम जनता को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाया गया है।

इस गिरफ्तारी से जिले में ऑनलाइन ठगी और सायबर अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्यप्रणाली और सतर्कता की पुष्टि होती है। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से सायबर अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है और आम जनता को सुरक्षित ऑनलाइन माहौल प्रदान किया जा सकता है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story