सवाईमाधोपुर पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी मनोज सिकरवार पुत्र मोहरसिंह राजपूत निवासी रणछोडपुरा (गलेथा), थाना बागचीनी, जिला मुरैना (मध्यप्रदेश) को ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी वर्ष 2023 में पादडी तोफखाना आश्रम के महन्त बलराम महाराज को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के प्रकरण संख्या 319/2023 में वांछित था।

पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर श्री राकेश राजौरा तथा वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाईमाधोपुर श्री रामधन सांडीवाल के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी थाना खण्डार लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

प्रकरण में पूर्व में सभी 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन मुख्य आरोपी मनोज सिकरवार घटना के समय से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके छिपने के संभावित स्थानों पर कई बार दबिश दी, लेकिन शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण वह लगातार पुलिस से बचता रहा। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर द्वारा 5000 रुपये की इनामी राशि की घोषणा भी की गई थी।

विशेष पुलिस टीम ने आरोपी के गांव, रिश्तेदारियों और संभावित रहने वाले स्थानों पर मुखबिर तंत्र को मजबूत किया। इसके साथ ही तकनीकी सहायता के माध्यम से आरोपी की जानकारी जुटाई गई। पुलिस टीम की लगातार निगरानी और तकनीकी सहायता के आधार पर मनोज सिकरवार को ग्वालियर, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक नन्दराम, थाना खण्डार, सहायक उपनिरीक्षक दौलतसिंह, चौकी छाण, थाना खण्डार, कांस्टेबल मुकेश 1397, चौकी छाण, थाना खण्डार तथा कांस्टेबल रामेश्वर 982, थाना खण्डार शामिल रहे।

तीन साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ प्रकरण संख्या 319/2023 में पुलिस की लंबित कार्रवाई में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story