सवाई माधोपुर। जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई ने फिर से अपराधियों की नींद हराम कर दी है। पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर द्वारा विशेष अभियान “ऑपरेशन साइबर वज्रप्रहार 2.0” के तहत साइबर ठगी के लिए बैंक खाते किराये पर देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मोहित वर्मा और राहुल रैगर नामक आरोपियों के बैंक खातों में क्रमशः करीब 10 लाख और 12 लाख रुपये की साइबर ठगी का लेन-देन पाया गया। पुलिस के अनुसार, मोहित वर्मा के बैंक खाते पर 15 दिनों में 5 साइबर शिकायतें दर्ज हुईं, जबकि राहुल रैगर के खाते में 1 माह 10 दिन में कुल 8 शिकायतें दर्ज हुईं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

इसी अभियान में पुलिस थाना मानटाउन के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित आरोपी आरिफ पुत्र जलालू को भी गिरफ्तार किया गया। आरिफ ने स्वयं न्यायालय में सरेंडर किया था और वर्तमान में उसके विरुद्ध अनुसंधान जारी है।

इस महत्वपूर्ण अभियान का निर्देशन जिला पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार द्वारा किया गया, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह मीना और पुलिस उपाधीक्षक श्री उदय सिंह मीना की निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई सम्पन्न हुई। अभियान की पूरी टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी श्री मदनलाल मीणा ने किया। टीम में श्री चन्द्र हुसैन, श्री जोन सिंह, श्री मनीष और श्री धर्मेन्द्र शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि जिले में साइबर अपराध और एनडीपीएस जैसी गंभीर घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि जिले में साइबर अपराधों और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक निर्णायक कदम भी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story