सवाई माधोपुर: मित्रपुरा थाना पुलिस ने दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
आरोपियों ने लोगों को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था, पुलिस इनसे पूछताछ कर नेटवर्क का पता लगा रही है।

सवाई माधोपुर जिले के मित्रपुरा थाना क्षेत्र में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले आरोपी पिंटू जोगी (बाएं) और सूरजमल महावर (दाएं) की गिरफ्तारी के बाद कांस्टेबल तेजराम सिंह (मध्य) के साथ पुलिस विभाग द्वारा जारी तस्वीर।
सवाई माधोपुर जिले में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस थाना मित्रपुरा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डबल रुपए का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गहन अनुसंधान शुरू कर दिया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में तथा श्री नीलकमल आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौली जिला सवाई माधोपुर एवं श्री उमेश गुप्ता आरपीएस, पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बौली जिला सवाई माधोपुर के सुपरवीजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस थाना मित्रपुरा की थानाधिकारी श्रीमति सुशीला मीना पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में श्री साबिर खान एएसआई ने 27 जून 2026 को कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी अनजान लोगों को डबल रुपए करने का लालच देकर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिन्टू जोगी पुत्र कन्हैया लाल जोगी उम्र 20 वर्ष निवासी गोज्यारी पुलिस थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर तथा सूरजमल महावर पुत्र गिर्राज महावर उम्र 22 वर्ष निवासी बालेर पुलिस थाना बहरावण्डा कलां जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।
पुलिस थाना मित्रपुरा में प्रकरण संख्या 68/2026 दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 319(2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 66 डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने बताया कि साइबर फ्रॉड से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और नेटवर्क के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।
इस कार्रवाई में पुलिस थाना मित्रपुरा की थानाधिकारी श्रीमति सुशीला मीना, एएसआई श्री साबिर खान, कांस्टेबल तेजराम सिंह नंबर 80, शीशराम नंबर 142, हेतराम नंबर 987, सोनाराम नंबर 1384, विनोद नंबर 1536, अनिल नंबर 1178 तथा कैलाश नंबर 1405 की विशेष भूमिका रही।
सवाई माधोपुर पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आमजन को लालच देकर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
