बाटोदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 जिंदा व 1 खाली कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
सवाई माधोपुर के बाटोदा थाना पुलिस ने 4 जिंदा और 1 खाली कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

तस्वीर में पुलिस हिरासत में खड़ा आरोपी रामअवतार नीली शर्ट पहने नजर आ रहा है।
सवाई माधोपुर जिले के बाटोदा थाना पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 4 जिंदा कारतूस और 1 खाली कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य में सुदृढ़ कानून व्यवस्था स्थापित करने तथा विभिन्न अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे कठोर एवं प्रभावी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई श्रीमति प्रीति चन्द्रा, आईपीएस, महानिरीक्षक पुलिस, भरतपुर रेंज, भरतपुर एवं सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में की गई। अभियान का निकटतम सुपरवीजन श्री हिम्मत सिंह, आर.पी.एस., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बौंली तथा श्री सीताराम मीणा, आर.पी.एस., पुलिस उपाधीक्षक, वृत बामनवास द्वारा किया गया। पूरी कार्रवाई श्री भोजाराम, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना बाटोदा के नेतृत्व में संपन्न हुई।
पुलिस के अनुसार, 24.07.2026 की रात्रि को श्री दिलीप श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक, मय जाप्ता ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रामअवतार उर्फ रामोतार पुत्र श्री पन्नालाल, जाति गुर्जर, उम्र 44 वर्ष, निवासी भिनौरा, पुलिस थाना बाटोदा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4 जिंदा कारतूस एवं 1 खाली कारतूस बरामद कर जब्त किए गए।
इस मामले में थाना बाटोदा पर प्रकरण संख्या 99/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में अनुसंधान जारी है।
इस कार्रवाई में थाना बाटोदा के थानाधिकारी श्री भोजाराम, सहायक उप निरीक्षक श्री दिलीप श्रीवास्तव, कांस्टेबल श्री राकेश (1090), कांस्टेबल श्री हेमन्त (1143), जिन्होंने विशेष भूमिका निभाई, तथा कांस्टेबल श्री रतिराम (1492) शामिल रहे। अवैध हथियारों और कारतूसों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
