सवाई माधोपुर। श्री कैलाश विश्नोई आई०पी०एस० महानिरिक्षक पुलिस भरतपुर रैन्ज भरतपुर द्वारा माह फरवरी मे वाछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु "आपरेशन शिकंजा अभियान" चलाया गया है। उक्त अभियान में श्री अनिल कुमार आई०पी०एस० जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।


अभियान और गिरफ्तारी का विवरण

उक्त आदेशो की पालना मे आज दिनांक 3-2-2026 को वाछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चलाये गये अभियान में श्री विजयसिंह मीना अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री उदय सिंह पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में पुलिस थाना मानटाउन की टीम द्वारा कार्यवाही की गई।

टीम प्रभारी श्री मीठालाल स०उ० नि मय टीम के द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट माननीय न्याायलय अति०मुख्य न्यायिक मजि०सवाई माधोपुर द्वारा जारी सरकार वनाम सुरेश वगै०, प्रकरण संख्या 346/2016 अन्तर्गत धारा 379 आईपीसी मे जारी वांछित स्थाई वारंटी सुरेश पुत्र लड्डूलाल उम्र 28 साल जाति मीणा निवासी बड़ा गाँव सरवर थाना बौली जिला सवाई माधोपुर को बीलवा जयपुर से गिरफ्तार किया गया।


अपराधिक इतिहास और रिकॉर्ड

  • उक्त स्थाई वारन्टी के विरुद्ध महेश नगर थाना, मुहाना, प्रतापनगर, जवाहर नगर, मानसरोवर जयपुर व कोतवाली सवाई माधोपुर में लगभग एक दर्जन मुकदमे चोरी के दर्ज है।
  • स्थाई वारण्टी करीब 10 वर्ष से फरार चल रहा था।
  • उक्त स्थाई वारन्टी के विरुध्द चोरी के अन्य प्रकरण में एक स्थाई गिरफ्तारी वारन्ट पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर में भी लम्बित है।
  • उक्त सुरेश के विरुध्द अन्य थानो पर भी मामले / वारन्ट लम्बित होने की सम्भावना है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

01. श्री सुनील कुमार गुप्ता पु०नि० थानाधिकारी
02. श्री मीठालाल स०उ०नि०
03. श्री हम्मीर हैड़ कानि 323
04. श्री धीरेन्द्र कानि 630

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story