आपरेशन शिकंजा के तहत सफलता

"श्री अनिल कुमार आई०पी०, स० पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में व श्री विजय सिंह मीना अति० पुलिस अधी एक सवाई माधोपुर व श्री उदय सिंह मीना पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में श्री मदनलाल मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली स०मा० के नैतृत्व में चलाये जा रहे आपरेशन शिकंजा अभियान के तहत एक स्थायी वारंटी मोहनलाल उर्फ डालू जो तीन स्थायी वारंटों में कई सालों से फरार चल रहा था तथा जयपुर में रह कर फरारी काट रहा था जिसको पुलिस की विशेष टीम द्वारा जयपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।"

न्यायालय से जारी थे स्थायी वारंट

घटना थाना हाजा के स्थायी वारंटी मोहनलाल उर्फ डालू के खिलाफ श्रीमान न्यायालय से निम्नलिखित प्रकरणों में अलग-अलग तीन स्थायी वारंट जारी हो रखे थे:

  • प्रकरण संख्या 250/2012 सरकार बनाम रफीक वगै०
  • प्रकरण संख्या 236/13 सरकार वनाम श्यामलाल वगै०
  • प्रकरण संख्या 237/12 सरकार बनाम सतीश

होटल में दी दबिश

"वारंटी कई सालों से जयपुर में काट रहा था फरारी। वारंटी के खिलाफ माननीय न्यायालय से जारी थे 03 स्थायी वारंट। जिसको थाना हाजा की विशेष टीम श्री चन्द्रहुसैन उ०नि०मय जाप्ता द्वारा विशेष प्रयासों के बाद जयपुर के एक होटल में काम करने की सूचना पर जयपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।"

पुलिस थाना कोतवाली द्वारा वांछित वारंटीयान के विरूद्ध सख्त कार्यवाही लगातार जारी है।

नाम पता वारंटी

  • 1. मोहनलाल उर्फ डालू पुत्र प्रभुलाल जाति धोबी निवासी बरदाला थाना नादौती जिला करौली।

टीम में शामिल सदस्य

  1. 1. मदनलाल पु०नि० थानाधिकारी थाना कोतवाली स०मा०
  2. 2. श्री चन्द्रहुसैन उ०नि०০
  3. 3. श्री कुलदीप कानि० 1109
  4. 4. श्री नवल कानि० 1063
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story