सवाईमाधोपुर। पुलिस थाना कोतवाली सवाईमाधोपुर ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.144 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजे की सप्लाई में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया। दोनों गिरफ्तार आरोपी हिडौली, जिला बूंदी के निवासी हैं और बिजौलिया, भीलवाड़ा से गांजा सस्ती दरों में खरीदकर सवाईमाधोपुर में अधिक दर पर बेचकर मुनाफा कमाने के लिए आए थे।

यह कार्रवाई सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी, पुलिस अधीक्षक जिला सवाईमाधोपुर द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ जंग ‘ड्रग वॉरियर अभियान’ के तहत की गई। श्री विजय सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर तथा श्री राजेन्द मीना, पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाईमाधोपुर के निकटतम सुपरविजन में श्री मदनलाल मीणा, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सवाईमाधोपुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

घटना 09.08.26 की है। दौराने गश्त मुखबिर खास से सूचना मिली कि सरस डेयरी के पीछे रिको एरिया बर्फ फैक्ट्री के पास एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति बैठे हुए हैं, जिनके पास बैग में गांजा हो सकता है। सूचना पर थानाधिकारी कोतवाली मय टीम मौके पर पहुंचे। वहां दो व्यक्ति टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल पर बैठे दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर सकपका गए।

पुलिस ने दोनों को पकड़कर बैग की नियमानुसार तलाशी ली। बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा पैकिंग टेप से पैक किए हुए पार्सल टाइप में रखा मिला। पुलिस ने टेप हटाकर जांच की तो उसमें गांजा पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर गांजे की मात्रा 5.144 किलोग्राम मिली, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा बिजौलिया, भीलवाड़ा से सस्ती रेट में खरीदकर सवाईमाधोपुर में अधिक रेट पर बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए लाए थे। आरोपियों के अनुसार सवाईमाधोपुर में गांजे की ज्यादा रेट मिल रही थी, इसलिए वे मोटरसाइकिल लेकर वहां से गांजा बेचने आए थे। पुलिस के अनुसार तस्करों ने गांजे को शातिराना तरीके से पैकिंग टेप से पार्सल की तरह पैक कर बैग में रखा था और मोटरसाइकिल से लाए थे, ताकि किसी को अवैध मादक पदार्थ के बारे में पता नहीं चल सके।

तस्करों के कब्जे से गांजे की सप्लाई में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 285/26 एनडीपीएस एक्ट में पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों से अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में भानू पुत्र प्रकाशचंद गौड़, जाति गौड़, उम्र 23 साल, निवासी अकलौड़, थाना हिडौली, जिला बूंदी तथा गोविन्द गौड़ पुत्र प्रकाशचंद, जाति गौड़, उम्र 25 साल, निवासी अकलौड़, थाना हिडौली, जिला बूंदी शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में श्री मदनलाल, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी; श्री रामकुमार, एचसी 1294; श्री हेमंत, कानि. 1402, मुख्य भूमिका; श्री रामभजन, कानि. 291, मुख्य भूमिका; श्री मनीप, कानि. 1135; श्री रामलखन, कानि. 1412, ड्रग वारियर बीट कानि.; तथा श्री शैतान, कानि. 1185 शामिल रहे।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सवाईमाधोपुर द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ जंग ‘नशा मुक्त सवाईमाधोपुर ड्रग वॉरियर अभियान’ के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सतत प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story